अपने जन्मदिन से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार रात गुजरात पहुंचे। अहमदाबाद में स्थानीय हवाई अड्डे पर मोदी का भव्य स्वागत किया गया। पीएम मोदी का आज 66वां जन्मदिन है। उन्होंने गांधीनगर में अपनी मां हीरा बा का आशीर्वाद लिया। प्रधानमंत्री मोदी ने मां का आशीर्वाद लेने के बाद ट्वीट कर कहा कि मां की ममता, मां का आशीर्वाद जीवन जीने की जड़ी-बूटी होता है।
Trending Photos
अहमदाबाद : अपने जन्मदिन से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार रात गुजरात पहुंचे। अहमदाबाद में स्थानीय हवाई अड्डे पर मोदी का भव्य स्वागत किया गया। पीएम मोदी का आज 66वां जन्मदिन है। उन्होंने गांधीनगर में अपनी मां हीरा बा का आशीर्वाद लिया। प्रधानमंत्री मोदी ने मां का आशीर्वाद लेने के बाद ट्वीट कर कहा कि मां की ममता, मां का आशीर्वाद जीवन जीने की जड़ी-बूटी होता है।
मां की ममता, मां का आशीर्वाद जीवन जीने की जड़ी-बूटी होता है। pic.twitter.com/JeEnDrVevU
— Narendra Modi (@narendramodi) September 17, 2016
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी यहां राज्य की राजधानी के रायसान इलाके में अपने भाई पंकज मोदी के आवास पर पहुंचे जहां पर उनकी 97 वर्षीय मां रह रही हैं।
प्रधानमंत्री ने अपनी मां से आशीर्वाद लिया और उनके साथ करीब 25 मिनट व्यतीत किये। बाद में वह राजभवन चले गये। 17 सितंबर 1950 को जन्मे मोदी आज 66 साल के हो गये।
PM Narendra Modi meets his mother on the occasion of his birthday today, in Gandhinagar (Gujarat). pic.twitter.com/s0N3kUULEW
— ANI (@ANI_news) September 17, 2016
PM Modi meets his mother on the occasion of his birthday today, in Gandhinagar (Gujarat); seeks her blessings. pic.twitter.com/GKaVsQJlTo
— ANI (@ANI_news) September 17, 2016
#WATCH PM Narendra Modi meets his mother on the occasion of his birthday today, in Gandhinagar (Gujarat). pic.twitter.com/pl3IPgWLC6
— ANI (@ANI_news) September 17, 2016
Met CJI Shri Thakur. I thank him for his kind wishes. pic.twitter.com/1ElNIgoP1m
— Narendra Modi (@narendramodi) September 17, 2016
राज्यपाल ओ पी कोहली, मुख्यमंत्री विजय रूपानी सहित पूरी गुजरात कैबिनेट, भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष जीतू वाघानी एवं पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हवाई अड्डे पर मोदी का स्वागत किया। अपने भव्य स्वागत के बाद मोदी ने गुजरात भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं का शुक्रिया अदा किया और सीधा गांधीनगर स्थित राज भवन गए। वह राज भवन में ही रात बिताये। पार्टी के कुछ कार्यकर्ता निराश दिखे क्योंकि मोदी ने उन्हें संबोधित नहीं किया।
गुजरात भाजपा के प्रवक्ता भरत पंड्या ने बताया था कि शनिवार को मोदी गांधीनगर में अपनी मां हीराबा से मिलकर उनका आशीर्वाद लेंगे और परिवार के अन्य सदस्यों से भी मुलाकात करेंगे। मोदी की मां उनके छोटे भाई पंकज मोदी के साथ गांधीनगर में रहती हैं। बाद में प्रधानमंत्री आदिवासी बहुल दाहोद जिले में जाएंगे और सिंचाई से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। दाहोद के कलक्टर ललित पडालिया ने बताया कि शहर से करीब 25 किलोमीटर दूर लिमखेड़ा कस्बे में उद्घाटन समारोह होगा और प्रधानमंत्री वहां एक रैली को भी संबोधित करेंगे।
पडालिया ने कहा, ‘प्रधानमंत्री कडाना-हफेश्वर सिंचाई परियोजना का उद्घाटन करेंगे।’ दोपहर बाद मोदी नवसारी जाएंगे जहां उन्हें एक कार्यक्रम में हिस्सा लेना है। इस कार्यक्रम में दिव्यांगजनों को सहायता वितरित की जाएगी। पंड्या ने कहा, ‘नवसारी में प्रधानमंत्री दिव्यांगजनों को किट और सहायता प्रदान करेंगे। वह नवसारी कस्बे के पास एक बड़ी सभा को भी संबोधित करेंगे।’ पटेल आरक्षण आंदोलन और उना में हुई दलित उत्पीड़न की घटना के बाद बड़े पैमाने पर हुए विरोध प्रदर्शनों के बाद भाजपा को गुजरात में काफी चुनौतियों से जूझना पड़ रहा है और अगले साल राज्य में विधानसभा चुनाव हैं।
पिछले महीने मोदी दो बार गुजरात की यात्रा पर आए थे। हाल के दिनों में यह प्रधानमंत्री की तीसरी गुजरात यात्रा है। गौरतलब है कि अगले साल गुजरात में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।