Modi inaugurated Delhi-Dehradun Expressway: पहाड़ों की ठंडी हवाएं और देहरादून की वादियां अब दिल्ली वालों से दूर नहीं हैं. अब बीते समय की बात हुई जब देहरादून पहुंचने के लिए घंटों ट्रैफिक और टेढ़े-मेढ़े रास्तों का सामना करना पड़ता था. पीएम मोदी ने आज दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन कर दिए हैं. मात्र 150 मिनट का सफर और राजाजी नेशनल पार्क के ऊपर से गुजरता एलिवेटेड रास्ता अब आपकी हर वीकेंड ट्रिप को यादगार बनाने के लिए तैयार है.
Trending Photos
)
Modi inaugurated Delhi-Dehradun Expressway: सपनों की नगरी दिल्ली और पहाड़ों की रानी मसूरी के द्वार देहरादून के बीच की दूरी अब मात्र ढाई घंटे में सिमट गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया, उद्घाटन कार्यक्रम यूपी के सहारनपुर में रखा गया है. अब 6 घंटों का सफर मात्र ढाई घंटों में पूरा किया जा सकेगा. थका देने वाले ट्रैफिक जाम और लंबे रास्तों से जूझने की जरूरत अब नहीं है, दिल्ली-देहरादूर एक्सप्रेसवे न सिर्फ समय बचाएगा बल्कि उत्तर भारत में कनेक्टिविटी की नई इबारत लिखेगा.
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज 12,000 करोड़ रुपये की लागत से बने 213 किलोमीटर लंबे दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का उद्घाटन किए. यह हाई-स्पीड एक्सप्रेसवे न केवल दिल्ली और उत्तराखंड के बीच की दूरी को समय के लिहाज से आधा कर देगा, बल्कि यह आधुनिक इंजीनियरिंग और पर्यावरण संरक्षण का एक अनूठा उदाहरण भी है. पीएम मोदी ने दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर के वाइल्ड लाइफ कॉरिडोर का उद्धाटन करने से पहले यूपी के सहारनपुर में कॉरिडोर के ऊंचे हिस्से पर बने वाइल्डलाइफ कॉरिडोर का जायजा भी लिया.
पीएम मोदी ने अपने संबोधन के शुरुआत में सबसे पहले उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड के लोगों से माफी मांगी. पीएम ने कहा कि मैं समय से 1 घंटे की दूरे से पहुंचा हूं, इसलिए सबसे पहले मांफी मांगता हूं. जनसभा को संबोधित करते हुए कहा पीएम ने आगे कहा कि आज इस प्रगति में एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ी है. आपको याद होगा बाबा केदार के दर्शन के बाद, मेरे मुंह से अनायास निकला था कि इस शताब्दी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक होगा. मुझे बहुत खुशी है कि डबल इंजन सरकार की नीतियां और उत्तराखंड के लोगों के परिश्रम से ये युवा राज्य विकास के नए आयाम जोड़ रहा है.
#WATCH | Dehradun, Uttarakhand: PM Narendra Modi says, "I apologise to all of you that I was more than an hour late in arriving here. I left on time. But the road show, from the Kali Temple to here, was nearly 12 kilometres long. There was so much enthusiasm and excitement that… pic.twitter.com/U2Acv0wouF
— ANI (@ANI) April 14, 2026
पीएम ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि ये प्रोजेक्ट टूरिज्म के लिए बहुत ही अहम है. उन्होंने कहा कि साथियों आज डॉ. अंबेडकर की जयंती है. बीते दशक में हमारी सरकार ने जो नीतियां तैयार की, जो फैसले लिए वे संविधान की गरिमा को फिर से स्थापित करने वाले थे. जिन जिलों में माओवाद नक्सलवाद खत्म हुआ है वहां भी संविधान का महत्व बढ़ा है. धारा 370 हटने के बाद आज पूरे देश में एक संविधान है.
पीएम मोदी ने काह कि हमारी सड़कें, हाईवे, एयरवे, रेलवे वॉटर वे हमारे राष्ट्र की भाग्य रेखाएं होती हैं. ये आज की सुविधाएं नहीं हैं. आने वाली पीढ़ी के लिए हमारी, मोदी की गांरटी है. बीते दशक में हमारी सरकार राष्ट्र की इन रेखाओं पर निवेश कर रही है.
पीएम ने अपने संबोधन में कहा कि जब टूरिज्म् का विकास होता है तो इसका सबको फायदा होता है. हर कोई कुछ न कुछ कमाता है. मुझे खुशी है उत्तराखंड विंटर टूरिज्म विंटर स्पोर्ट्स के लिए डेस्टिरनेशन बन रहा है. उत्तराखंड की प्रगति के लिए बारहमासी कनेक्टिविटी बहुत ही जरूरी है. साल 2023 के बाद बहुत बड़ी संख्या में सर्दियो में लोग यात्रा के लिए जाते थे. साल 2025 में लगभग 40 हजार लोगों ने उत्तराखंड की यात्रा की. शीतकालीन चारधाम यात्रा में लगभग 80 हजार लोग शामिल हुए तो वहीं 2025 में यह आंकड़ा डेढ़ लाख पार था.
दिल्ली-देहरादूर एक्सप्रेसवे की कुल लंबाई करीब 213 किलोमीटर है. उत्तर प्रदेश में यह एक्सप्रेसवे बागपत, बड़ौत, मुजफ्फरनगर, शामली और सहारनपुर से होकर गुजरेगा. इसके बनने से दिल्ली और देहरादून के बीच की दूरी बहुत ही कम हो जाएगी. इस एक्सप्रेसवे की सबसे खास बात है इसका राजाजी नेशनल पार्क के पास बना 12 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर. जो एशिया का सबसे बड़ा वाइल्डलाइफ कॉरिडोर है, जिसे जंगली जानवरों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर बनाया गया है, जिससे वाहनों की आवाजाही से जंगली जानवरों को किसी भी तरह की परेशानी न हो. इसमें वन्यजीवों की सुरक्षित आवाजाही के लिए 8 एनिमल पास बनाए गए हैं. हाथियों के लिए 200-200 मीटर के दो अंडरपास तैयार किए गए हैं.
यात्रियों की सुविधा के लिए प्रसिद्ध डॉट काली मंदिर के पास एक टनल भी बनाया गया है, जो पहाड़ियों के सफर को आसान और सुरक्षित बनाती है. एक्सप्रेसवे के शुभारंभ से पहले पीएम मोदी ने यहां पूजन किया. अभी यह एक्सप्रेसवे 6-लेन का है, आने वाले समय में इसे 8-लेन तक विस्तार दिया जा सकता है.
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi at Jai Maa Daat Kali Temple near Dehradun.
The Prime Minister will shortly inaugurate the Delhi-Dehradun Economic Corridor. Corridor to reduce travel time between Delhi and Dehradun from over 6 hours to around 2.5 hours
(Source: DD) pic.twitter.com/2SWKE3JDsn
— ANI (@ANI) April 14, 2026
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के शुरू होने से ऋषिकेश, हरिद्वार और मसूरी जैसे पर्यटन स्थलों पर जाने वाले पर्यटकों की संख्या में बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है. कम समय लगने के कारण अब लोग वीकेंड पर देहरादून जाना पसंद करेंगे. इससे लोकल होटल बिजनेस, टैक्सी सर्विस और छोटे व्यापारियों को सीधा लाभ मिलेगा.
इस एक्सप्रेस पर अधिकतम स्पीड 100 किमी प्रति घंटे रखी गई है. 6 लेन वाले इस एक्सप्रेसवे पर अभी आपको कोई टैक्स नहीं देना होगा. टोल कलेक्शन की जिम्मेदारी किस कंपनी को मिलेगी अभी यह तय नहीं हो पाया है. इसलिए टोल टैक्स को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि दिल्ली से देहरादून का टोल टैक्स एक साइड का 670-675 रुपये वहीं राउंड अप का चार्ज 1,000 रुपये होगा. हालांकि ,इसको लेकर अभी यह ऑफिशियल ऐलान नहीं हुआ है.
(ये भी पढ़ेंः ₹12000 Cr. का खर्च,44 KM तक 'हवा में सफर',आज से 2 घंटे में दिल्ली से देहरादून का टूर)