पीएम मोदी और भाजपा को अब उत्तर प्रदेश में चुनौती देंगे प्रशांत किशोर!
Advertisement

पीएम मोदी और भाजपा को अब उत्तर प्रदेश में चुनौती देंगे प्रशांत किशोर!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लोकसभा चुनाव में जीत दिलाने के बाद बिहार चुनाव में नीतीश के खेवनहार बने प्रशांत किशोर अब उत्तर प्रदेश में एंट्री कर सकते हैं। सूत्र बताते हैं कि 2017 में उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों में प्रशांत किशोर कांग्रेस के लिए जीत की रणनीति बना सकते हैं। 

पीएम मोदी और भाजपा को अब उत्तर प्रदेश में चुनौती देंगे प्रशांत किशोर!

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लोकसभा चुनाव में जीत दिलाने के बाद बिहार चुनाव में नीतीश के खेवनहार बने प्रशांत किशोर अब उत्तर प्रदेश में एंट्री कर सकते हैं। सूत्र बताते हैं कि 2017 में उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों में प्रशांत किशोर कांग्रेस के लिए जीत की रणनीति बना सकते हैं। 

प्रशांत किशोर के करीबियों के मुताबिक, अगर वे उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के साथ काम करते हैं तो यह 2014 में नरेंद्र मोदी के आम चुनाव प्रबंधन के बाद उनके लिए सबसे बड़ी चुनौती होगी। क्योंकि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की हालत बेहद खराब है। सूत्रों के मुताबिक, टीम प्रशांत 2016 में पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव में मौजूदा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के चुनाव प्रबंधन का जिम्मा संभालेंगे।

Trending news