Advertisement
trendingNow12998365

बोत्सवाना में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भव्य स्वागत, प्रोजेक्ट चीता समेत इन मुद्दों पर हो सकती है बात

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बोत्सवाना दौरा कूटनीतिक नजरिये से बेहद अहम माना जा रहा है. इस देश से भारत में चीते को ट्रांसलोकेट करने को लेकर अहम बात हो सकती है.

बोत्सवाना में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भव्य स्वागत, प्रोजेक्ट चीता समेत इन मुद्दों पर हो सकती है बात

President Droupadi Murmu Botswana Visit: अंगोला के दौरे के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बोत्सवाना के गबोरोन (Gaborone) पहुंचीं, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया. इस अवसर पर बोत्सवाना के राष्ट्रपति, एडवोकेट ड्यूमा गिदोन बोको (Advocate Duma Gideon Boko) भी मौजूद थे. राष्ट्रपति मुर्मू का बोत्सवाना दौरा किसी भारतीय राष्ट्राध्यक्ष की इस देश की पहली राजकीय यात्रा है. ये विजिट अफ्रीका के उनके 2-राष्ट्रों के दौरे का हिस्सा है, जिसकी शुरुआत अंगोला से हुई थी, जो इस महाद्वीप के साथ भारत के गहरे होते रिश्ते को बयां करता है.

अंगोला के बाद बोत्सवाना
इससे पहले, राष्ट्रपति मुर्मू अपने अंगोलाई समकक्ष, जोआओ लौरेंको (Joao Lourenco) के निमंत्रण पर 8 से 11 नवंबर तक की अपनी यात्रा के पहले स्टेज, अंगोला में अपने कार्यक्रमों के समापन के बाद लुआंडा से बोत्सवाना की अपनी यात्रा के लिए रवाना हुईं. अंगोला के दौरे ने अफ्रीका और ग्लोबल साउथ के साथ संबंधों को मजबूत करने की भारत के कमिटमेंट को अंडरलाइन किया. ये ऐतिहासिक यात्रा हाल ही में हुए हाई लेवल-एक्सचेंज पर आधारित थी, जिसमें मई में अंगोला के राष्ट्रपति लौरेंको की नई दिल्ली यात्रा भी शामिल थी.

अंगोला दौरे पर क्या हुआ?
इस यात्रा के दौरान हुई चर्चाओं ने इस साल की शुरुआत में तय किए गए एजेंडे को आगे बढ़ाया, जिसके तहत भारत ने अंगोला को अपने रक्षा बलों के आधुनिकीकरण में मदद के लिए 200 मिलियन अमेरिकी डॉलर की ऋण सहायता को मंजूरी दी थी. दोनों पक्षों ने इस समझौते को अंतिम रूप देने के लिए भी बातचीत की, जिसका मकसद अंगोला को भारत से रक्षा उपकरण हासिल करने में सुविधा देना था.

प्रोजेक्ट चीता पर बात
विदेश मंत्रालय के आर्थिक संबंध सचिव सुधाकर दलेला (Sudhakar Dalela) के मुताबिक, राष्ट्रपति मुर्मू की यात्रा राजनीतिक, आर्थिक, विकासात्मक और सांस्कृतिक आयामों में साझेदारी को गहरा करने पर भारत के बढ़ते फोकस को दिखाती है. उन्होंने आगे बताया कि इस यात्रा में भारत में प्रोजेक्ट चीता के तहत बोत्सवाना से चीतों को ट्रांसलोकेट करने पर भी चर्चा हुई. बोत्सवाना ने प्रोजेक्ट चीता और बोत्सवाना से भारत में चीतों के संभावित ट्रांसलोकेशन पर भारत के साथ सहयोग करने की ख्वाहिश भी जताई है. 

इन क्षेत्र पर फोकस
बोत्सवाना के दौरे में व्यापार, निवेश, टेक्नोलॉजी, एनर्जी, कृषि, हेल्थ, फार्मास्यूटिकल्स, डिफेंस और पीपल टू पीपल एक्सचेंज में सहयोग बढ़ाने पर फोकस किया जाएगा. अपनी यात्रा के दौरान, राष्ट्रपति मुर्मू द्विपक्षीय चर्चाएं करेंगी, बोत्सवाना की नेशनल असेंब्ली को संबोधित करेंगी और सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक साइट्स का दौरा करेंगी. 

(इनपुट-एएनआई)

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.

About the Author
author img
Shariqul Hoda

ज़ी न्यूज में सीनियर सब एडिटर. हेल्थ और लाइफस्टाइल की स्टोरीज करते हैं. नेशनल, इंटरनेशनल, टेक, स्पोर्ट्स, रिलेशनशिप, एंटरटेनमेंट, हेल्थ और लाइफस्टाइल का लंबा तजुर्बा है. जर्नलिज्म करियर की शुरुआत 2...और पढ़ें

TAGS

Trending news