2017 में प्रिंस चार्ल्स ने भारत के साथ साथ ब्रुनेई, सिंगापुर और मलेशिया की संयुक्त यात्रा की थी. प्रिंस चार्ल्स के ऑफिस के मुताबिक भारत दौरे के बारे में सरकार की प्राथिमिकताओं के आधार पर विदेश कार्यालय द्वारा अधिक जानकारी दी जाएगी.
Trending Photos
नई दिल्ली: ब्रिटेन के शाही परिवार के सदस्य प्रिंस चार्ल्स अगले महीने दो दिवसीय भारत दौरे पर आएंगे. प्रिंस चार्ल्स के कार्यालय के मुताबिक दौरान प्रिंस चार्ल्स का यह दौरा भारत के स्थायी बाजारों, जलवायु परिवर्तन और सामाजिक वित्त जैसे मुद्दों पर केंद्रीय है. 70 वर्षीय प्रिंस चार्ल्स दो दिवसीय भारत दौरे पर बुधवार 13 नवंबर को नई दिल्ली पहुंचेंगे. प्रिंस चार्ल्स की यह 10वां भारत दौरा है. इससे पहले वह साल 2017 के नवंबर महीने में भारत यात्रा पर आए थे. उस वक्त उनके साथ उनकी पत्नी कैमिला भी थी.
2017 में प्रिंस चार्ल्स ने भारत के साथ साथ ब्रुनेई, सिंगापुर और मलेशिया की संयुक्त यात्रा की थी. प्रिंस चार्ल्स के ऑफिस के मुताबिक भारत दौरे के बारे में सरकार की प्राथिमिकताओं के आधार पर विदेश कार्यालय द्वारा अधिक जानकारी दी जाएगी.
गौरतलब है कि ब्रिटेन यूरोपीय संघ छोड़ने के बाद भारत के साथ एक व्यापार समझौते को सुनिश्चित करने के लिए उत्सुक है. बता दें कि हाल ही में प्रिंस चार्ल्स के बेटे विलियम और उनकी पत्नी केट ने पाकिस्तान की 4 दिवसीय यात्रा की है. इस यात्रा के एक हफ्ते बाद ही प्रिंस चार्ल्स की भारत यात्रा की घोषणा की गई है.