Advertisement
trendingNow1526180

श्रीनगर में बच्ची से बलात्कार के विरोध में प्रदर्शन से जनजीवन हुआ प्रभावित

अधिकारियों ने बताया कि हड़ताल के कारण शहर के अधिकतर स्कूल, दुकानें और शहर के अन्य कारोबारी संस्थान बंद रहे.

हड़ताल के कारण सार्वजनिक परिवहन भी प्रभावित रहे.
हड़ताल के कारण सार्वजनिक परिवहन भी प्रभावित रहे.

नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर के बांदीपुरा जिले में तीन साल की बच्ची के साथ कथित बलात्कार के विरोध में धार्मिक-सह-अलगाववादी संगठन की ओर से आहूत हड़ताल के कारण सोमवार को श्रीनगर में जनजीवन प्रभावित रहा.

अधिकारियों ने बताया कि हड़ताल के कारण शहर के अधिकतर स्कूल, दुकानें और शहर के अन्य कारोबारी संस्थान बंद रहे.

उन्होंने कहा कि हड़ताल के कारण सार्वजनिक परिवहन भी प्रभावित रहे. अधिकारियों ने बताया हालांकि सरकारी दफ्तर और बैंक खुले रहे.

Add Zee News as a Preferred Source

उत्तर कश्मीर के बांदीपुरा जिले के संबल में एक बच्ची से कथित बलात्कार के विरोध में 'इत्तेहादुल मुस्लिमीन' ने सोमवार को समूचे कश्मीर घाटी में पूर्ण बंद का आह्वान किया था. 'इत्तेहादुल मुस्लिमीन' एक धार्मिक संगठन है जो हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के उदारवादी धड़े का एक घटक है.

एक बयान में 'इत्तेहादुल मुस्लिमीन' के अध्यक्ष मौलाना मसरूर अब्बास अंसारी ने बलात्कार की इस घटना को मानवता के चेहरे पर धब्बा बताया है.

अंसारी ने दोषी के लिये सख्त सजा की मांग की.

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.

TAGS

Trending news