Punjab Opinion Poll: चरणजीत सिंह चन्नी या भगवंत मान, पंजाब का पसंदीदा सीएम कौन?
Advertisement

Punjab Opinion Poll: चरणजीत सिंह चन्नी या भगवंत मान, पंजाब का पसंदीदा सीएम कौन?

Punjab Opinion Poll 2022: Zee News और DesignBoxed के ओपिनियन पोल में पंजाब के लोगों ने सीएम पद पर अपनी पसंद को लेकर खुलकर राय दी है. आइये आपको बताते हैं कि पंजाब की जनता का सबसे पसंदीदा सीएम चेहरा कौन है.

Punjab Opinion Poll: चरणजीत सिंह चन्नी या भगवंत मान, पंजाब का पसंदीदा सीएम कौन?

Punjab Opinion Poll 2022: पंजाब की 117 विधान सभा सीटों पर 20 फरवरी को मतदान होगा. इससे पहले पंजाब का सियासी मूड जानने के लिए Zee News और DesignBoxed ने देश का सबसे बड़ा ओपिनियन पोल किया है. इस ओपिनियन पोल में पंजाब के 1 लाख 5 हजार लोगों ने अपनी राय रखी है. ये सिर्फ ओपिनियन पोल है, जिसमें लोगों की राय शामिल की गई. चुनाव में जनता की राय सर्वोपरि है. इस ओपिनियन पोल को किसी भी प्रकार से चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश ना समझा जाए. पहले आपको बताते हैं ओपिनियन पोल में पंजाब की जनता ने किस पार्टी पर कितना भरोसा जताया है. 

  1. ज़ी न्यूज का सबसे बड़ा ओपिनियन पोल
     
    12 लाख लोगों की राय पर आधारित 
  2. वोटर के मूड का सबसे सटीक आकलन

ओपिनियन पोल 2022- पंजाब में किसे मिल सकती हैं कितनी सीटें

fallback

CONG 35-38

SAD+ 30-34

BJP+ 4-7

AAP 36-39

OTH 2-4

ओपिनियन पोल के दौरान लोगों ने पंजाब के मुख्यमंत्री पद के लिए भी अपनी पहली पसंद बताई. कांग्रेस के मौजूदा सीएम चरणजीत सिंह चन्नी इस मामले में सबसे आगे हैं. उनको सबसे ज्यादा लोगों ने पसंद किया है. चन्नी के बाद पंजाब के लिए सबसे ज्यादा पसंदीदा चेहरा AAP नेता भगवंत मान हैं. चरणजीत सिंह चन्नी को 31%, भगवंत मान को 24 %, सुखबीर बादल को 21%, अमरिंदर सिंह 7%, नवजोत सिंह सिद्धू को 5%  और अरविंद केजरीवाल को 11% लोगों ने पसंद किया है. 

fallback

पूरे पंजाब में CM पद की पसंद कौन?

कैप्टन अमरिंदर सिंह (पंजाब लोक कांग्रेस)  7%

नवजोत सिंह सिद्धू ( CONG) 5%

भगवंत मान (AAP) 24%

सुखबीर सिंह बादल (SAD) 22%

चरणजीत सिंह चन्नी (CONG) 31%

अरविंद केजरीवाल (AAP) 11%

मालवा में सीएम पद के लिए पसंदीदा चेहरा

कैप्टन अमरिंदर सिंह को 8 फीसदी लोग सीएम के तौर पर पसंद करते हैं

5 फीसदी लोग नवजोत सिंह सिद्धू को सीएम के तौर पर पसंद करते हैं

भगवंत मान को मालवा में 24 फीसदी लोग सीएम के तौर पर पसंद करते हैं 

शिरोमणि अकाली दल के सुखबीर बादल को 22 फीसदी लोग सीएम के तौर पर पसंद करते हैं

कांग्रेस के चरणजीत चन्नी को 31 फीसदी लोग सीएम के तौर पर पसंद करते हैं

अरविंद केजरीवाल को मालवा में 10 फीसदी लोग सीएम के तौर पर पसंद करते हैं

दोआबा में सीएम पद का पसंदीदा चेहरा

कैप्टन अमरिंदर सिंह को 4 फीसदी लोग सीएम के तौर पर पसंद करते हैं

दोआबा में 4 फीसदी लोग नवजोत सिंह सिद्धू को सीएम के तौर पर पसंद करते हैं

भगवंत मान को दोआब में 23 फीसदी लोग सीएम के तौर पर पसंद करते हैं 

शिरोमणि अकाली दल के सुखबीर बादल को 22 फीसदी लोग सीएम के तौर पर पसंद करते हैं

कांग्रेस के चरणजीत चन्नी को 35 फीसदी लोग सीएम के तौर पर पसंद करते हैं

अरविंद केजरीवाल को दोआब में 12 फीसदी लोग सीएम के तौर पर पसंद करते हैं

माझा में CM पद पर जनता की पसंद

कैप्टन अमरिंदर सिंह (BJP+) 5%

नवजोत सिंह सिद्धू ( CONG) 7%

भगवंत मान (AAP) 25 %

सुखबीर सिंह बादल (SAD) 21 %

चरणजीत सिंह चन्नी (CONG) 32%

अरविंद केजरीवाल 10%

LIVE TV

Trending news