Advertisement
trendingNow13080931

पंजाब में अब गैंगस्टरों की खैर नहीं, पकड़ने के लिए पुलिस ने चलाया ऑपरेशन; अबतक 1300 पकड़े

Punjab Action Against Gangsters: पंजाब में भगवंत मन की सरकार गैंगस्टरों के खिलाफ बड़ी मुहिम चला रही है. राज्य को गैंगस्टर मुक्त बनाने के लिए एक मुहिम चलाई जा रही है.  

पंजाब में अब गैंगस्टरों की खैर नहीं, पकड़ने के लिए पुलिस ने चलाया ऑपरेशन; अबतक 1300 पकड़े

Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार की ओर से पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए 'गैंगस्टरां ते वार; मुहिम शुरू करने के साथ पंजाब पुलिस की टीमों द्वारा आज ऑपरेशन प्रहार के पहले दिन विदेशी गैंगस्टरों के पहचाने गए और मैपड ठिकानों पर छापेमारी की गई. गैंगस्टरों के खिलाफ जंग का ऐलान करते हुए डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (DGP) पंजाब गौरव यादव ने कहा कि राज्य भर में 'ऑपरेशन प्रहार; के तहत 72 घंटों की व्यापक कार्रवाई पहले से ही जारी है. 

पुलिस चला रही ऑपरेशन 

गैंगस्टर मुक्त राज्या बनाने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन के पैमाने के बारे में बात करते हुए डीजीपी ने बताया कि 'ऑपरेशन प्रहार' के हिस्से के रूप में 12,000 पुलिस कर्मियों वाली 2000 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्य भर में विदेश-आधारित 60 गैंगस्टरों के सहयोगियों/साथियों से संबंधित पहचाने गए और मैप्ड ठिकानों पर छापेमारी की. 

ये भी पढ़ें- 50 मैगी, 20 किलो चावल, सिलेंडर...घाटी में कई महीनों का खाना लेकर बंकर में छिपे थे जैश आतंकी, सेना ने किया भंडाफोड़ 

Add Zee News as a Preferred Source

 

हिरासत में लिए कई लोग 

ऑपरेशन प्रहार के पहले दिन के नतीजे साझा करते हुए विशेष डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (विशेष DGP) कानून एवं व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने कहा कि राज्य भर में विदेश-आधारित गैंगस्टरों के 1314 सहयोगियों/साथियों को हिरासत में लेकर पूरी बारीकी से जांच की जा रही है. 

ये भी पढ़ें- गुजरात में क्यों खौल रहा अरब सागर का पानी? समुद्र में दिखे खौफनाक बुलबुले; वैज्ञानिकों ने दे दी बड़ी चेतावनी! 

 

एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर

नागरिकों से संगठित अपराध के खिलाफ इस मुहिम में पंजाब पुलिस का साथ देने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि कोई भी नागरिक गुप्त रूप से वांछित अपराधियों/गैंगस्टरों के बारे में एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर-93946-93946 के माध्यम से रिपोर्ट कर सकते हैं और किसी भी प्रकार के अपराध तथा अपराधिक गतिविधियों के बारे में सूचना/जानकारी दे सकते हैं. 

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.

About the Author
author img
Shruti Kaul

ज़ी न्यूज में सब एडिटर. वनस्थली विद्यापीठ यूनिवर्सिटी राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन. ये राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय मुद्दो से जुड़े विषयों पर लिखती हैं. लिखने के अलावा श्रुति ...और पढ़ें

TAGS

Trending news