Vladimir Putin: अक्टूबर में पीएम मोदी ने पुतिन के साथ फोन पर बात की थी और दोनों ही नेताओं ने बेहद खास रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने के लिए प्रतिबद्धता जताई थी.
Trending Photos
)
Putin-PM Modi Friendship: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 5 दिसंबर को भारत दौरे पर आएंगे. यूक्रेन के साथ चल रही जंग के बावजूद भारत और रूस के बीच संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं. रॉसकांग्रेस के मुताबिक, पुतिन भारत आकर रूस-भारत फोरम के पूर्ण सत्र में हिस्सा लेंगे. रॉसकांग्रेस ही इसका आयोजन कर रहा है. उसने कहा कि पुतिन दिसंबर में भारत का दौरा करेंगे. अक्टूबर में पीएम मोदी ने पुतिन के साथ फोन पर बात की थी और दोनों ही नेताओं ने बेहद खास रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने के लिए प्रतिबद्धता जताई थी.
रूस ने कही थी ये बात
यह खबर ऐसे समय में आई है जब रूसी सरकारी मीडिया TASS ने कहा है कि रूस साल के अंत से पहले पुतिन की भारत यात्रा के लिए 'सक्रिय रूप से तैयारी' कर रहा है. क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा, 'हम इस समय पुतिन की भारत यात्रा की सक्रिय रूप से तैयारी कर रहे हैं, जो इस साल के आखिर से पहले प्रस्तावित है. हमें उम्मीद है कि यह एक सार्थक यात्रा होगी.' दोनों देशों के बीच संभावित लेबर मोबिलिटी समझौते के बारे में पूछे जाने पर प्रवक्ता ने कहा, 'हमें अपनी बात से आगे नहीं बढ़ना चाहिए. हम समय आने पर सभी समझौतों की घोषणा करेंगे.'
इससे पहले रूस से तेल खरीदने को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर सजा के तौर पर 50 फीसदी टैरिफ लगाया था, जिसका भारत ने कड़ा विरोध किया था. दरअसल, यह अमेरिकी की यूक्रेन पर चल रहे रूसी आक्रमण को रोकने के लिए दबाव बढ़ाने की कोशिश की थी.
क्या टैरिफ कम करेंगे डोनाल्ड ट्रंप?
ट्रंप ने मंगलवार को कहा था कि अमेरिका और भारत ट्रेड डील को लेकर बेहद करीब हैं, जिससे वह भारतीय सामानों पर टैरिफ रेट कम कर सकते हैं.
अमेरिकी राष्ट्रपति ने सोमवार को भारत के रूसी तेल की खरीद में कमी का जिक्र किया, जो 2022 में जंग शुरू होने के बाद से तेजी से बढ़ी है.
मोदी और पुतिन की पिछली मुलाकात बीजिंग में हुई थी, जब चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने सितंबर में बंदरगाह शहर तियानजिन में एक शिखर सम्मेलन आयोजित किया था. तीनों नेताओं की तस्वीरें ली गईं थीं, जिनमें वे किनारे पर बातचीत करते और हल्के-फुल्के अंदाज में हंसते हुए दिखाई दे रहे थे.