मेरठ और रायबरेली को स्मार्ट सिटी बनाने का मामला विचाराधीन: नायडू
Advertisement

मेरठ और रायबरेली को स्मार्ट सिटी बनाने का मामला विचाराधीन: नायडू

उत्तर प्रदेश में मेरठ और रायबरेली को स्मार्ट सिटी के तौर पर विकसित करने का मामला विचाराधीन है और इस प्रस्ताव पर सरकार जल्द फैसला करेगी। केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री वैंकया नायडू ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली : उत्तर प्रदेश में मेरठ और रायबरेली को स्मार्ट सिटी के तौर पर विकसित करने का मामला विचाराधीन है और इस प्रस्ताव पर सरकार जल्द फैसला करेगी। केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री वैंकया नायडू ने यह जानकारी दी।

वैंकया नायडू ने यहां व्यापारियों के ई-लाला पोर्टल का उद्घाटन करने के मौके पर मेरठ और रायबरेली को स्मार्ट सिटी के तौर पर विकसित किये जाने के सवाल पर कहा, यह विचाराधीन है। पहले उन्होंने (उत्तर प्रदेश सरकार ने) दो नाम भेजे फिर एक नाम, इसलिये सहमति नहीं बन पाई। हम इसका (प्रस्ताव का) अध्ययन कर रहे हैं और निर्णय लेंगे। उत्तर प्रदेश में हुई ‘सिटी चैलेंज’ प्रतिस्पर्धा में 13वें स्थान के लिये मेरठ और रायबरेली दोनों को ही समान अंक प्राप्त हुये। राज्य को शहरी जनसंख्या और अधिसूचित शहरों की संख्या के हिसाब से 13 शहरों को स्मार्ट सिटी के तौर पर विकसित करने का प्रस्ताव देने को कहा गया था।

दिल्ली सरकार, डीडीए और उत्तरी नगर निगम को शहरी में भीड़ भाड़ कम करने और कई परियोजनाओं को आगे बढ़ाने के मुद्दे 3,250 करोड़ रपये दिये जाने के फैसले पर नायडू ने कहा, दिल्ली में यातायात की समस्या है, इसलिये हमने रेलवे ओवरब्रिज, कुछ क्षेत्रों में अंडरब्रिज, फ्लाईओवर, बाईपास सड़क आदि बनाने का फैसला किया है। उन्होंने कहा, हमने दिल्ली से भीड़भाड़ कम करने के लिये कल कुल मिलाकर 3,250 करोड़ रपये की मंजूरी दी है। जब विस्तृत वित्तीय रिपोर्ट आयेगी, राज्य सरकार, डीडीए और नगर निगम भी इसमें योगदान करेंगे।

 

Trending news