दिल्ली में पूर्व सैनिक की खुदकुशी पर तेज हुई सियासत, परिजनों से मिलने RML गए राहुल गांधी को हिरासत में लेकर छोड़ा
Advertisement

दिल्ली में पूर्व सैनिक की खुदकुशी पर तेज हुई सियासत, परिजनों से मिलने RML गए राहुल गांधी को हिरासत में लेकर छोड़ा

पूर्व सैनिक राम किशन ग्रेवाल की खुदकुशी को लेकर दिल्ली में राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज राम किशन के रिश्तेदारों से मिलने दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचे लेकिन दिल्ली पुलिस ने पहले उन्हें अस्पताल के भीतर जाने से रोका, बाद में हिरासत में लिया और 70 मिनट हिरासत में रखने के बाद छोड़ दिया। राहुल गांधी अस्पताल में जाने की कोशिश कर रहे थे। अस्पताल में प्रदर्शन की वजह से उन्हें हिरासत में लिया गया था।

दिल्ली में पूर्व सैनिक की खुदकुशी पर तेज हुई सियासत, परिजनों से मिलने RML गए राहुल गांधी को हिरासत में लेकर छोड़ा

नई दिल्ली: पूर्व सैनिक राम किशन ग्रेवाल की खुदकुशी को लेकर दिल्ली में राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज राम किशन के रिश्तेदारों से मिलने दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचे लेकिन दिल्ली पुलिस ने पहले उन्हें अस्पताल के भीतर जाने से रोका, बाद में हिरासत में लिया और 70 मिनट हिरासत में रखने के बाद छोड़ दिया। राहुल गांधी अस्पताल में जाने की कोशिश कर रहे थे। अस्पताल में प्रदर्शन की वजह से उन्हें हिरासत में लिया गया था। अस्पताल के बाहर राहुल गांधी ने कहा, मुझे रोका गया इसमें पुलिस की गलती नहीं, पुलिस को ऑर्डर मिला है, नया हिंदुस्तान बन रहा है।  वन रैंक वन पेंशन के मुद्दे पर पूर्व सैनिक राम किशन ग्रेवाल ने मंगलवार को खुदकुशी की थी और उनकी मौत आरएमएल अस्पताल में ही हुई थी।

इससे पहले पूर्व सैनिक के परिवार से मिलने गए दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया। उन्हें दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल के बाहर हिरासत में ले लिया। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सिसोदिया को हिरासत में लिये जाने की आलोचना की है। सिसोदिया ने ट्वीट किया, ये कौन सी व्यवस्था है मोदी जी? 

राम किशन ग्रेवाल ने मंगलवार शाम वन रैंक वन पेंशन योजना (ओआरओपी) के मुद्दे पर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने बताया कि कल शाम राष्ट्रीय राजधानी में जहर खाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने बताया कि वह कुछ अन्य पूर्व सैनिकों के साथ ओआरओपी मुद्दे को लेकर रक्षा मंत्री को एक ज्ञापन सौंपने की प्रक्रिया में था। उसके दोस्त के मुताबिक, ग्रेवाल कुछ समय से ओआरओपी के मुद्दे पर परेशान था। 

उल्लेखनीय है कि ओआरओपी की सरकार की योजना का पूर्व सैनिक विरोध करते रहे हैं। राम किशन ग्रेवाल का खुदकुशी नोट भी बरामद किया है जिसमें उसने लिखा है कि वह सैनिकों के लिए जान दे रहा है।  पूर्व सैनिक के कथित रूप से खुदकुशी करने के बाद कांग्रेस उपाध्यक्ष प्रधानमंत्री से ओआरओपी को सार्थक तरीके से लागू करने का फिर अनुरोध किया।

Trending news