Advertisement
trendingNow13035939

'उस इंसान में कोई दम नहीं...' राहुल गांधी की जर्मनी यात्रा पर बोलीं BJP सांसद कंगना रनौत

Kangana Ranaut on Rahul Gandhi: भाजपा के सांसदों ने राहुल गांधी की विदेश यात्रा और विपक्ष के आरोपों पर प्रतिक्रिया दी. सांसद कंगना रनौत ने कहा कि वह राहुल गांधी पर कमेंट नहीं करना चाहतीं, क्योंकि उनकी पार्टी का पतन साफ नजर आता है. सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि राहुल गांधी को गंभीरता से नहीं लिया जाता और उनके परिवार ने कभी भारतीय धार्मिक स्थलों का दौरा नहीं किया. 

 

X
X

Rahul Gandhi Germany Visit: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसदों ने एसआईआर (SIR) पर विपक्ष के आरोपों और शीतकालीन सत्र के बीच राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर प्रतिक्रिया दी है. भाजपा सांसद कंगना रनौत ने निशाना साधते हुए कहा कि वे इस तरह के व्यक्ति पर कमेंट नहीं करना चाहती हैं. सांसद कंगना रनौत ने संसद परिसर में मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं उनकी (राहुल गांधी) यात्रा का हिसाब नहीं रखती, न ही उनके बारे में कोई खबर पढ़ती हूं. लेकिन यह सबको साफ है कि उनकी पार्टी क्यों सिमट गई है. मैं इस तरह के व्यक्ति पर कमेंट नहीं करना चाहती, क्योंकि आप जानते हैं कि उस इंसान में कोई दम नहीं है.

 

राहुल गांधी को कोई सीरियसली नहीं लेता: भाजपा सांसद

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि राहुल गांधी को कोई सीरियसली नहीं लेता. ये वो परिवार है जो नेहरू मेमोरियल से उनकी चिट्ठियां चोरी कर ले गया. वापस मांगने पर दे नहीं रहा है. ये परिवार आज तक न सोमनाथ दर्शन के लिए गया और न ही अयोध्या में राम मंदिर गया. भाजपा सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने कहा कि राहुल गांधी बीच चुनाव में विदेश चले जाते हैं. लगता है कि विदेश ही राहुल गांधी का वास्तविक घर है. उनका भारत की माटी से जुड़ाव नहीं है. वह न देश की भावना को समझते हैं और न दर्द को समझते हैं. सस्ती लोकप्रियता के लिए वह बीच-बीच में विदेश यात्रा करते रहते हैं. हालांकि, इस बार बात को देश की जनता समझती है.

राहुल के लिए देश में कुछ नहीं रखा: संजय जायसवाल

संजय जायसवाल ने कहा कि राहुल गांधी ने एसआईआर के मुद्दे पर पहले सदन को चलने नहीं दिया. सदन में उन्होंने एक शब्द नहीं बोला कि वह एसआईआर में क्या सुधार चाहते हैं. जो उन्होंने बोला, वो खुद उन्हें समझ नहीं आया होगा. मंगलवार को सदन में गलती से टीशर्ट की जगह कुर्ता पहनकर आ गए, तो पूरा भाषण कुर्ता ही दिया. भाजपा सांसद ने आगे कहा कि देश की जनता और लोकसभा में बैठे नेताओं को समझ नहीं आया है कि वह (राहुल गांधी) चुनाव प्रक्रिया को लेकर क्या सुधार चाहते हैं. उन्होंने इस पर एक भी शब्द नहीं बोला. वह सदन में मंगलवार को आए और चेहरा दिखाया. उन्हें समझ आ चुका है कि कांग्रेस समाप्ति की ओर है. राहुल के लिए देश में कुछ नहीं रखा है.

एसआईआर के विषय पर दामोदर दास अग्रवाल ने कहा कि एसआईआर को देश की जनता ने स्वीकार किया है. इसका ताजा उदाहरण बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम हैं. उन्होंने कहा कि यह समझ नहीं आता है कि एसआईआर को लेकर आपत्ति क्या है? क्या मृतकों के नाम सूची में रहने चाहिए, क्या एक व्यक्ति को एक से अधिक जगह वोट डालने का अधिकार मिलना चाहिए, क्या गैर-भारतीय नागरिकों के पास भी मतदान का अधिकार होना चाहिए? समझ से बाहर है कि एसआईआर प्रक्रिया में सहयोग की बजाय विपक्ष के नेता चिल्ला क्यों रहे हैं?

प्रियंका गांधी ने किया राहुल का बचाव

 

इस बीच, बीजेपी द्वारा लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की जर्मनी यात्रा की आलोचना करने पर, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि मोदी जी अपना लगभग आधा कामकाजी समय देश के बाहर बिताते हैं. वे विपक्ष के नेता की यात्रा पर सवाल क्यों उठा रहे हैं?

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.

About the Author
author img
Shashank Shekhar Mishra

शशांक शेखर मिश्रा ज़ी न्यूज में बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है. इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एव...और पढ़ें

TAGS

Trending news