3 लोगों को जिंदगी दे गया अजमेर का 16 साल का ब्रेन डेट दुर्गा प्रसाद

Ajmer News : अजमेर जिले के केकड़ी कस्बे के निवासी 16 वर्षीय दुर्गा प्रसाद ने अपने जीवन का वह ऐतिहासिक फैसला लिया, जिसे आने वाली पीढ़ियां सालों तक याद रखेंगी और उसका यह योगदान अजमेर जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के इतिहास में आज स्वर्ण अक्षरों में लिख गया.

3 लोगों को जिंदगी दे गया अजमेर का 16 साल का ब्रेन डेट दुर्गा प्रसाद
Image Credit: Ajmer News


Ajmer News : अजमेर में ब्रेन डेड दुर्गा प्रसाद के पिता ने अपने पुत्र के अंग का दान कर मानवता की नई मिसाल पेश की है. दुर्गा प्रसाद के अंग को आज ग्रीन कॉरिडोर बनाकर जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल भिजवाया गया है. दो किडनी और एक लीवर के साथ ही हार्ट का भी दान किया गया था , लेकिन किन्हीं कारणों के चलते हार्ट चेन्नई के लिए नहीं भिजवाया जा सका.

अजमेर जिले के केकड़ी कस्बे के निवासी 16 वर्षीय दुर्गा प्रसाद ने अपने जीवन का वह ऐतिहासिक फैसला लिया, जिसे आने वाली पीढ़ियां सालों तक याद रखेंगी और उसका यह योगदान अजमेर जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के इतिहास में आज स्वर्ण अक्षरों में लिख गया.Image Element

Add Zee News as a Preferred Source

अंगदान करने वाले 16 वर्षीय दुर्गा प्रसाद पिछले 16 सितंबर को अचानक बीमार हुए थे और फिर केकड़ी अस्पताल से अजमेर के लिए रेफर किया गया था . यहां उनके दिमाग की नस फटने से ब्रांडेड हो गया था ,लेकिन शरीर के बाकी अंग सही थे. जिस पर मेडिकल टीम की ओर से उनके परिजनों से संपर्क कर अंगदान के लिए विपरीत किया गया जिस पर उनके पिता ने अपनी सहमति दी.

Image Elementपूरे प्रोटोकॉल के बीच में दुर्गा प्रसाद द्वारा दान किए गए अंगों को पूरी सावधानी के साथ जयपुर रवाना किया गया और उससे पहले मेडिकल टीम ने दुर्गा प्रसाद के पिता और उनके परिजनों का माला पहनकर अभिनंदन भी किया और उन्हें प्रशस्ति और प्रमाण पत्र भी सौंपे.

अंगदान महादान के नारे को जिस प्रकार से दुर्गा प्रसाद और उनके परिजनों ने चरितार्थ किया है, उससे प्रभावित होकर विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के अस्पताल पहुंचे और दुर्गा प्रसाद के परिवार को माला पहनकर उनके इस प्रयास की सराहना की और कहा कि समाज में अंगदान से कई जीवन बचाएं जा सकते हैं और दुर्गा प्रसाद ने एक मिसाल कायम की है

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Ajmer News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

जी राजस्थान डिजिटल राजस्थान की हर हलचल पर पैनी नज़र, सबसे सटीक, विश्वसनीय और तेज़ खबरों के लिए बने रहें. राजस्थान के आपके अपने डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ यहां पढ़ें अपने जिले की खबरें - https://zeenews.india.com/hindi/india/rajasthan खबरों के साथ जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें
Read More