&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan News: राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने भ्रष्टाचार के मामले में फंसे बाप विधायक के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति दे दी गई है. उन्होंने कहा कि अब इस मामले में न्यायपालिका अपनी भूमिका निभाएगी. जब तक विधायक निलंबित नहीं होते, वे सदन की कार्यवाही में हिस्सा ले सकते हैं.
देवनानी ने स्पष्ट किया कि विधानसभा की मर्यादा और लोकतांत्रिक परंपराओं का पालन करते हुए हर कदम कानून के अनुसार ही उठाया जाएगा. वहीं उन्होंने आगामी विधानसभा सत्र की रूपरेखा भी साझा की. राजस्थान की 16वीं विधानसभा का चौथा सत्र 1 सितंबर से शुरू होगा. इस सत्र से पूर्व कल सर्वदलीय बैठक आयोजित की जाएगी, जिसकी अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष करेंगे.
यह बैठक दोपहर 12:30 बजे विधानसभा भवन में होगी. देवनानी ने बताया कि इस सर्वदलीय बैठक का उद्देश्य सत्र को सुचारू और निर्बाध तरीके से संचालित करना है. उन्होंने सभी दलों से संवाद स्थापित कर जनहित के मुद्दों पर गंभीर चर्चा की अपेक्षा जताई. वासुदेव देवनानी ने कहा कि विपक्ष की भूमिका लोकतंत्र के लिए जरूरी है, लेकिन विपक्ष को “अपोजिशन” तक सीमित रहना चाहिए.
“ओबस्ट्रक्शन” नहीं बनना चाहिए. उन्होंने सभी विधायकों को याद दिलाया कि प्रदेश की 8 करोड़ जनता विधानसभा की कार्यवाही को लाइव देखती है. ऐसे में सदन का हर दिन जनता के हित में समर्पित होना चाहिए. राजनीतिक हलकों में इन घटनाक्रमों को खासा अहम माना जा रहा है.
यह भी पढ़ें- गणेश चतुर्थी पर CM भजनलाल ने लिया मोती डूंगरी गणेश का आशीर्वाद, महंत ने करवाई पूजा-अर्चना
एक ओर जहां भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्ती का संदेश गया है. वहीं आगामी सत्र को लेकर सकारात्मक माहौल बनाने की कोशिश भी दिख रही है. अब नजरें 1 सितंबर से शुरू होने वाले चौथे सत्र पर टिकी हैं, जहां राज्य के महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा और निर्णय होने की संभावना है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंAjmer Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!