अजमेर में गरबा बना मातम! डांडिया खेलते वक्त 7 साल के मासूम की करंट से मौत

Ajmer News: राजस्थान में अजमेर शहर में गरबा-डांडिया के रंगीन उत्सव के बीच एक दर्दनाक हादसे ने माहौल गमगीन कर दिया. हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाना क्षेत्र के आर.के. पुरम इलाके में शुक्रवार देर रात गरबा रास खेलते समय सात वर्षीय मासूम की करंट लगने से मौत हो गई. मृतक बच्चे का नाम कृष्णा बताया जा रहा है.

अजमेर में गरबा बना मातम! डांडिया खेलते वक्त 7 साल के मासूम की करंट से मौत
Image Credit: ajmerSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Ajmer News: अजमेर शहर में गरबा-डांडिया के रंगीन उत्सव के बीच एक दर्दनाक हादसे ने माहौल गमगीन कर दिया. हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाना क्षेत्र के आर.के. पुरम इलाके में शुक्रवार देर रात गरबा रास खेलते समय सात वर्षीय मासूम की करंट लगने से मौत हो गई. मृतक बच्चे का नाम कृष्णा बताया जा रहा है.

बच्चा मौके पर ही गिर पड़ा

Add Zee News as a Preferred Source

जानकारी के अनुसार, महेश वाटिका में आयोजित डांडिया कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों लोग मौजूद थे. इसी दौरान सात साल का कृष्णा भी उत्सव का आनंद लेने पहुचा. खेल-खेल में वह आयोजन स्थल पर फैले नंगे तारों के संपर्क में आ गया. अचानक तेज झटका लगते ही बच्चा मौके पर ही गिर पड़ा. आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और तुरंत ही बच्चे को स्थानीय लोग और परिजन पास के अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
घटना की सूचना मिलते ही हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाना पुलिस भी देर रात अस्पताल पहुंची और परिजनों से पूछताछ की. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे के कारणों की जानकारी जुटाई. बताया जा रहा है कि आयोजन स्थल पर विद्युत तारों की पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई थी, जिससे यह बड़ा हादसा घटित हुआ. मासूम की असमय मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

स्थानीय लोगों का कहना है कि आयोजकों की लापरवाही के कारण मासूम की जान गई है. उन्होंने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है. फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चुअरी मे रखवाया गया है. हादसे के बाद से इलाके में मातम का माहौल है और डांडिया उत्सव की खुशियां गम में बदल गई हैं.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Ajmer Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sandhya Yadav

Sandhya Yadav

संध्या यादव एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 8 वर्षों का एक्सपीरिएंस है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. संध्या की मुख्य Expertise राजस्थान की क्षेत्रीय राजनीति, क्राइम, प्रशासनिक फैसलों और हाइपरलोकल खबरों की सटीक एवं इन-डेप्थ कवरेज में है. लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने वाली संध्या ने Zee News से पहले Newstrack और ETV Bharat जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल न्यूज़ संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. जमीनी खबरों की गहरी समझ रखने वाली संध्या ने राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट राजनीतिक संकट और कोविड-19 महामारी समेत कई बड़े और जटिल घटनाक्रमों की बेहतरीन कवरेज की है. आप संध्या यादव से सीधे SANDHYA.YADAV@zeemedia.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा राजस्थान की खबरों के रियल-टाइम अपडेट्स के लिए आप उनसे एक्स (https://x.com/Journosandhya) और लिंक्डइन (https://in.linkedin.com/in/sandhya-yadav-5734ba144) पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More