झालावाड़ हादसे के बाद हाईकोर्ट का आदेश, टोंक में कई स्कूलों को जमींदोज करने की कार्रवाई शुरू

Tonk news: झालावाड़ हादसे के बाद हाईकोर्ट ने जीर्ण शीर्ण भवनों में शिक्षण कार्य करने पर रोक के आदेश जारी किए थे उसका असर देखने को मिला. टोंक में अब कई स्कूलों को जमींदोज करने की कार्रवाई शुरू हो गई है.

झालावाड़ हादसे के बाद हाईकोर्ट का आदेश, टोंक में कई स्कूलों को जमींदोज करने की कार्रवाई शुरू
Image Credit: Tonk news

Tonk news: राजस्थान में सरकारी स्कूलों के भवनों की हालत प्रदेश में किसी से छिपी नहीं है. झालावाड़ हादसे के बाद हाईकोर्ट ने जीर्ण शीर्ण भवनों में शिक्षण कार्य करने पर रोक के आदेश जारी किए थे उसका असर देखने को मिला.

टोंक शहर के महात्मा गांधी स्कूल महादेवाली में एक जर्जर स्कूल को जमींदोज करने की प्रक्रिया जारी उल्लेखनीय है कि टोंक जिले में 103 ऐसे सरकारी स्कूल हैं जिन्हें चिन्हित किया गया है. टोंक जिले में बरसात का दौर थमने से आमजन ने राहत ली है, लेकिन सबसे बड़ी राहत शिक्षा ने ली है.

Add Zee News as a Preferred Source

वहीं अभिभावकों और छात्र-छात्राओं में दिमाग से दहशत दूर होने लगी है. टोंक में मौजूद स्कूलों में से 103 सरकारी स्कूलों को चिन्हित किया गया था, जिनमें से कुछ की रिपेयरिंग होगी. वहीं कुछ स्कूलों को जमींदोज करने की कार्रवाई शुरू हो चुकी है.

वहीं पिछ्ले दिनों बरसात के मौसम में ककोड़ और लाम्बा हरिसिंह स्कूलों के भवन गिरने के बाद बड़े हादसे होते-होते बचे. गनीमत यह रही कि कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ वर्ना तो टोंक जिले में कई बार सरकारी स्कूलों में बरसात होते ही बच्चो की छुट्टी करनी पड़ रही थी.

टोंक जिले में स्कूल में कहीं बल्लियों के सहारे पट्टियोक को रोकने के नजारे देखने को मिले थे. वहीं पिछले दिनों जिले के ककोड़ उच्च माध्यमिक सरकारी स्कूल के एक कमरे की छत और लाम्बा हरिसिंह स्कूल भवन के चार कमरे अचानक गिर गए थे. गनीमत रही कि इस दौरान कोई हादसा पेश नहीं आया.

ककोड़ में जिस स्कूल की छत गिरी है. उस स्कूल में 17 कक्षो में से लगभग 15 कक्ष जीर्ण-श्रीण अवस्था में है. वहीं पास वाले कक्ष में छात्राओं की क्लास चल रही थी. वहीं लाम्बा हरिसिंह में स्कूल शुरू होने से पहले किले की दीवार गिरने से चार कमरे मलबे में तब्दील हो गए थे. वह चार कमरों की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई थी.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंTonk Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

अमन सिंह को डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव है और वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. वे राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं और उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अच्छे तरीके से प्रस्तुत करने में सक्षम हैं. करीब 3 साल के डिजिटल मीडिया अनुभव के साथ अमन ने न्यूज़ प्रोडक्शन, कंटेंट क्रिएशन और स्टोरीटेलिंग में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More