Tonk News: देवली में गरमाया माहौल – प्रशासन ने मांगे ठुकराईं, ग्रामीणों का अल्टीमेटम जारी!

Rajasthan News: राजस्थान के टोंक जिले में युवक की मौत के मामले में पुलिस और प्रशासन की बैठक फिर से बेनतीजा साबित हो गई. वहीं पर पुलिस ने मृतक के परिजन से बात कर यथा संभव मदद के लिए कहा है.

Tonk News: देवली में गरमाया माहौल – प्रशासन ने मांगे ठुकराईं, ग्रामीणों का अल्टीमेटम जारी!

Tonk News: देवली राजमहल गांव में गत बुधवार रात ट्रैक्टर से कुचलकर युवक पप्पू लाल गुर्जर की हुई मौत के मामले में शुक्रवार दोपहर पुलिस एवं प्रशासन की हुई बैठक एक बार फिर बेनतीजा साबित रही. हालांकि पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने ग्रामीणों एवं परिजनों को सरकार के नियमों का हवाला देते हुए यथा संभव मदद का भरोसा दिलाया. लेकिन ग्रामीण आर्थिक पैकेज की मांग पर अड़े रहे. जिसका आश्वासन नहीं मिलने पर ग्रामीण व परिजन बैठक छोड़कर वापस धरना स्थल पर पहुंच गए.

प्रशासन के सामने रखी 6 मांगें

इससे पहले दोपहर उपखंड अधिकारी मनोज कुमार मीणा, देवली डीएसपी रामसिंह, तहसीलदार वीरेंद्र सिंह शक्तावत, थाना प्रभारी देवली दौलतराम गुर्जर की मौजूदगी में ग्रामीण परिजनों और समाज के लोगों से बातचीत शुरू हुई. इस दौरान समाज के नरेंद्र गुर्जर, हेमराज गुर्जर टोंक समेत ने प्रशासन को अपनी 6 मांगे रखी.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

क्या क्या थीं मांग

सबसे प्रमुख मांग 50 लाख रुपए का आर्थिक पैकेज दिए जाने की मांग रखी गई. इसी तरह हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार करने, पीड़ित परिवार के परिजनों में से किसी एक को सरकारी अथवा संविदा पर नौकरी देने, थाना प्रभारी समेत पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर करने एवं राजमहल क्षेत्र में बजरी के अवैध परिवहन पर पूर्णतया रोक लगाने की मांग की गई.

मांगों पर क्या बोले देवली पुलिस उपाधीक्षक

इस पर देवली पुलिस उपाधीक्षक रामसिंह ने आश्वासन दिया कि वह प्रशासन और ग्रामीणों के सहयोग से यह सब कर पाएंगे. लेकिन ग्रामीणों को भी इसके लिए सहयोग करना पड़ेगा. उपाधीक्षक ने बताया कि जल्द ही बजरी की नई एनओसी जारी होगी. ऐसे में यह मारामारी जल्द खत्म होगी. लेकिन थोड़ा सा इंतजार करना पड़ेगा. इसी तरह 3 जुलाई को ग्रामीण एवं महिलाओं की ओर से पुलिस के साथ की गई धक्का मुक्की की. घटना के प्रकरण में किसी तरह का मुकदमा दर्ज नहीं करने की भी बाद ग्रामीणों ने मांग उठाई. लेकिन पुलिस के अधिकारियों से खारिज कर दिया और कहा कि पुलिस किसी भी व्यक्ति को अनावश्यक परेशान नहीं करेंगी, लेकिन जो दोषी है उन पर निश्चित तौर पर कार्रवाई होगी.

ग्रामीण मांग पर रहे अडिग

ग्रामीण 50 लाख के मुकाबले 25 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग पर अड़े हैं. जबकि उपखंड अधिकारी समेत ने इससे साफ इनकार कर दिया और कहा कि किसी भी नियम के तहत ऐसा संभव नहीं है. इस दौरान परिजन और ग्रामीण असमंजस की स्थिति में रहे. वहीं पिछले तीन दिनों से मृतक पप्पू गुर्जर का शव राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजमहल की दीवार के बाहर रखा हुआ है. लोग यहां धरना लगाकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. बता दें कि गत बुधवार को राजमहल निवासी पप्पू लाल गुर्जर की ट्रैक्टर ट्राली से कुचलकर मौत हो गई थी. उसके बाद लोग मुआवजे सहित विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं. वहीं प्रशासन लगातार ग्रामीण और परिजनों को समझाने में जुटा है. लेकिन फिलहाल सफलता नहीं मिली. मीटिंग के दौरान देवली सर्कल के अलावा जिले के अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ये भी पढ़ें-

Trending news