लैब टेक्नीशियनों का आक्रोश, निजीकरण आदेश के खिलाफ ब्यावर में काली पट्टी से विरोध

Rajasthan News: ब्यावर में अखिल राजस्थान लेबोरेटरी टेक्नीशियन कर्मचारी संघ ने प्रयोगशाला निजीकरण आदेश निरस्त करने और लंबित मांगों पर ध्यान देने की मांग की. काली पट्टी बांधकर विरोध जताया गया और चेतावनी दी गई कि सरकार नहीं मानी तो प्रदेशभर में धरना-प्रदर्शन होंगे.

लैब टेक्नीशियनों का आक्रोश, निजीकरण आदेश के खिलाफ ब्यावर में काली पट्टी से विरोध
Image Credit: lab protest beawar

Beawar News: राजस्थान के ब्यावर में अखिल राजस्थान लेबोरेटरी टेक्नीशियन कर्मचारी संघ शाखा ब्यावर ने प्रयोगशाला का निजीकरण आदेश को निरस्त करने तथा कैडर की कई लंबित मांगों की और ध्यान आकर्षित करवाया है. इस हेतु राजकीय अमृतकौर चिकित्सालय की लैब टेक्नीशियन ने ब्लड बैंक के मुख्य द्वार पर काली पट्टी बांधकर अपनी मांगों के समर्थन में सरकार के खिलाफ विरोध जताया है. लैब टेक्निशियन ने लेब टेक्नीशियन संवर्ग के चरणबद्ध आंदोलन हेतु सूचना देने के लिए पीएमओ के माध्यम से प्रमुख शासन सचिव चिकित्सालय एवं स्वास्थ्य विभाग के नाम एक ज्ञापन दिया है.

सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप
प्रमुख शासन सचिव के नाम दिए गए ज्ञापन में लेब टेक्नीशियन ने बताया कि लैब टेक्नीशियन संपर्क की मांगों पर लगातार सरकार द्वारा अनदेखी करने पर प्रदेश भर के सेवारत, संविदा, निविदा, प्रशिक्षु लेब टेक्नीशियन में आक्रोश व्याप्त है. अपनी मांगों पर सुनवाई हेतु लैब टेक्नीशियन ने चरणबद्ध आंदोलन करने का निर्णय लिया है. इस और ध्यान आकर्षण से लेकर धरन इस और ध्यान आकर्षण से लेकर धरना रैली प्रदर्शन करना शामिल किया गया है. चरण पद आंदोलन की प्रथम चरण में 28 से 30 अगस्त तक लैब टेक्नीशियन द्वारा काली पट्टी बांधकर सरकार के खिलाफ आंदोलन किया गया.

Add Zee News as a Preferred Source

क्या लिखा हुआ था ज्ञापन में
ज्ञापन में बताया गया कि पूर्व में भी जिला कलेक्टर के माध्यम से सीएम के नाम लंबित मांगों को लेकर ज्ञापन दिया था, लेकिन सरकार द्वारा आज तक भी उन मांगों की ओर ध्यान नहीं दिया गया है. जिसके कारण लैब टेक्नीशियन में सरकार के खिलाफ रोष बढ़ता जा रहा है. लैब टेक्नीशियन उनकी लंबित मांगों की और जल्द ध्यान देकर समस्या समाधान की मांग की है. साथ ही उनकी लंबित मांगों पर सरकार ध्यान नही देती है, तो प्रदेश भारती लैब टेक्नीशियन धरना प्रदर्शन और रैली का आयोजन करने हेतु मजबूर होंगे. जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी. ज्ञापन देने के दौरान शांतिलाल बालोटिया, देवनारायण सिसोदिया, अमित खटाना, मदन लाल, निशा कच्छावा, राजेश्वरी भाटी, जया दोसापा, रसिक बिहारी व्यास, अरविंद, हरीश व हर्ष खंडेलवाल सहित बड़ी संख्या में लैब टेक्नीशियन मौजूद रहे.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Beawar News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author