अजमेर में 18 बजरी माफियाओं ने महिलाओं को दौड़ा-दौड़ कर पीटा

Ajmer News: राजस्थान के अजमेर जिले की खारी नदी में 18 बजरी माफियाओं ने महिलाओं को दौड़ा-दौड़ कर लाठी-डंडों से पीटा. मारपीट का एक वीडियो सामने आया है. 

अजमेर में 18 बजरी माफियाओं ने महिलाओं को दौड़ा-दौड़ कर पीटा

Ajmer News: राजस्थान के अजमेर जिले के सावर थाना क्षेत्र के खारी नदी में बजरी माफियाओं ने महिलाओं पर लाठी-डंडों से हमला किया है. इस संबंध में पीड़ित महिला ने सावर पुलिस थाने में 18 जनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है. मारपीट का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कुछ लोग महिलाओं पर लाठी डंडों से हमला कर रहे हैं.

मामला सावर थाना क्षेत्र के आमली गांव के पास खारी नदी का है.

पीड़िता ब्रह्मा पुत्री सुगना कहार ने सावर पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कर बताया कि आमली गांव में खारी नदी के किनारे पर उसकी कृषि भूमि है. पास में ही उसकी बहनों और परिवार के लोगों की जमीन है, जहां पर वे करीब 60-70 सालों से खेती कर रहे हैं. मंगलवार को सुबह करीब 9 बजे पीड़िता ब्रह्मा कहार और उसकी बहनें खेती का काम कर रही थी.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

इस दौरान आरोपित पप्पू पुत्र जगदीश गुर्जर, भंवरलाल गुर्जर, सुरेश गुर्जर पुत्र जगदीश गुर्जर, गोपाल पुत्र जग्गा गुर्जर, सत्यनारायण पुत्र जगदीश गुर्जर, मोनू पुत्र सत्यनारायण गुर्जर, जगदीश पुत्र काना गुर्जर, मोनू गुर्जर पुत्र कालूराम गुर्जर, घीसू पुत्र लादू गुर्जर, बद्री गुर्जर पुत्र सुगना गुर्जर, शंकर गुर्जर, सांवरा पुत्र छोटू गुर्जर, नारायण गुर्जर, सांवरा पुत्र छीतर गुर्जर, मुकेश पुत्र छीतर गुर्जर, शैतान पुत्र छोटू गुर्जर, बद्री गुर्जर निवासी आमली खेड़ा व सांवरा गुर्जर निवासी मेहरूकलां लकड़िया, डंडे और सरिया लेकर गाड़ियों में सवार होकर आए और आते ही मारपीट शुरू कर दी.

मारपीट में काना कहार के सिर में गंभीर चोट आई हैं. पीड़िता में उसकी बहनों के साथ भी आरोपियों ने लकड़ियों से हमला किया. इस दौरान आरोपियों ने कहा कि हम यहां पर अवैध रूप से बजरी का खनन करेंगे. अगर खनन करने से रोकने की कोशिश की तो जान से खत्म कर देंगे. इस संबंध में सावर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ें-

Trending news