&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Beawar, Ajmer News: राजस्थान के ब्यावर शहर के राजकीय अमृतकौर चिकित्सालय रोड शनी मंदिर के सामने स्थित हरीओम बेकरी में उपभोक्ता द्वारा खरीदे गए क्रीम रोल में मरी हुई छिपकली निकलने का मामला सामने आया है.
इसके बाद पीडित ने इसकी शिकायत खाद्य सुरक्षा विभाग को दी है. साथ ही उक्त बेकरी मालिक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर सीएमएचओ डॉ. संजय गहलोत को एक ज्ञापन दिया है. ज्ञापन में पीड़ित बलाड गांव निवासी नदीम खान ने बताया कि गत 5 जुलाई को उसने हरीओम बैकरी के यहां से एक टोस्ट और एक क्रीम रोल का पैकेट खरीदा था.
जब नदीम ने एक क्रीमरूल को तोड़कर खाने लगा तो उसमे लगी क्रमी में उसे मरी हुई छिपकली दिखाई दी, जिसके लेकर नदीम वापस हरीओम बैकरी की दुकान पर गया. दुकान पर खडी सेल्समैन ज्योती आवानी को यह बात बताई तो उसने उसकी बात को अनसुना करते हुए उल्टा पीड़ित के साथ ही अभद्रता करते हुए कहा कि तुम चाहे जहां पर शिकायत करान चाहो कर सकते हो.
पीड़ित नदीम ने यह भी आरोप लगाया कि जो टोस्ट का पैकेट और क्रीम रोल बेकरी से खरीदे थे, उनकी गुणवत्ता भी सही नहीं थी, उनमें से बदबू आ रही थी.
पीड़ित नदीम खान ने ज्ञापन में बताया कि हरीओम बेकरी राजकीय अमृतकौर चिकित्सालय के समीप स्थित है, यहां से रोजाना मरीज व उनके परिजन द्वारा यहां से टोस्ट, बिस्किट क्रीमरूल आदि खरीद कर खाए जाते हैं. इससे उनकी सेहत के साथ भी खिलवाड़ हो रहा है चूंकि हरीओम बेकरी में बेची जाने वाली खाद्य सामग्री की गुणवत्ता सही नहीं होने पर कोई भी हादसा हो सकता है.
पीड़ित नदीम ने सीएमएचओ डॉ. संजय गहलोत से हरीओम बेकरी में बनने वाली सामग्री की गुणवत्ता की जांच की. उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है. ज्ञापन देने के दौरान लतीफ खान, अफजल खान, मोहम्मद शरीफ, इरशाद तथा सलमान आदि शामिल रहे.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!