Ajmer: बारिश में गड्ढों में पानी भरने से सड़क की हालत और बिगड़ी, हो रहे हादसे

Ajmer News: अजमेर के ब्यावर शहर स्थित गुरुकुल नगर के गुरुकुल विहार की सड़क लंबे समय से क्षतिग्रस्त पड़ी हुई है, जिससे क्षेत्रवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. बरसात के मौसम में सड़क की हालत और भी बदतर हो गई है. 

Ajmer: बारिश में गड्ढों में पानी भरने से सड़क की हालत और बिगड़ी, हो रहे हादसे
Image Credit: Ajmer News

Beawar, Ajmer News: अजमेर के ब्यावर शहर के उदयपुर रोड स्थित गुरुकुल नगर के गुरुकुल विहार की सड़क विगत लंबे समय से क्षतिग्रस्त हो रखी है, जिसके कारण क्षेत्रवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इन दिनों बरसात के मौसम में तो गुरुकुल विहार की सड़कों की हालत ओर भी ज्यादा खराब हो गई है.

क्षेत्रवासियों ने गुरुकुल विहार की सड़क क्षतिग्रस्त होने की शिकायत कई बार प्रशासन को लिखित और मौखिक रूप से दी गई है लेकिन प्रशासन ने आज तक इस ओर कोइ ध्यान नहीं दिया, जिसके कारण प्रशासन की लापरवाही का खामियाजा क्षेत्रवासी भुगत रहे हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

प्रशासन के खिलाफ एकत्रित हुए क्षेत्रवासियों ने अपनी मांग के समर्थन में प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए जल्द से जल्द क्षतिग्रस्त सड़क को दुरूस्त कराकर क्षेत्रवासियों को राहत प्रदान करने की मांग की है.

क्षेत्रवासी राकेश गुर्जर ने बताया कि गुरुकुल विहार में लगभग चार सौ मकान बने हुए हैं लेकिन किसी भी मकान तक पहुंचने के लिए सुगम सड़क मार्ग नहीं है, जो सड़क यहा पर बनी हुई है वह पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है. बरसात के कारण सड़क में बने गढ्ढो में पानी भर जाता है, जिसके कारण आवागमन मे क्षेत्रवासियों को भारी परेशानी पड़ रही है.

बच्चों को स्कूल ले जाने मे भी काफी परेशानी उठानी पड़ रही है. वहीं, सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण आए दिन वाहन चालक गढ्ढो में गिर कर हादसे का शिकार हो रहे हैं.

राकेश ने बताया कि इस समस्या के समाधान हेतु प्रशासन को कई बार अवगत कराया लेकिन समस्या आज तक जस की तस बनी हुई है. क्षेत्रवासी संध्या ने बताया कि बरसात के कारण सड़क पर इतनी मिट्टी हो गई है कि पैर भी मिट्टी में धस जाते हैं. उन्होंने बताया कि यहां पर पानी की भी समस्या बनी हुई है. हमें पानी लाने के लिए जाने में भी डर लगने लगा है कि कहीं पानी लाने के दोरान उनका पैर मिट्टी में न धस जाए और कोइ हादसा हो जाए.

गुरुकुल विहार के निवासियों ने प्रशासन ने उनकी समस्या का जल्द समाधान करने की मांग की है. विरोध प्रदर्शन के दौरान राकेश गुर्जर, शक्ति सिंह चौहान, शिव सिंह चौहान, रेखा मीणा, शिमला, सीता, विमला, संध्या अखावत, राधा चौहान सहित बडी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Ajmer News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

जी राजस्थान डिजिटल राजस्थान की हर हलचल पर पैनी नज़र, सबसे सटीक, विश्वसनीय और तेज़ खबरों के लिए बने रहें. राजस्थान के आपके अपने डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ यहां पढ़ें अपने जिले की खबरें - https://zeenews.india.com/hindi/india/rajasthan खबरों के साथ जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें
Read More