&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Ajmer News: इस्लाम के पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब का 1500वां जन्मदिन, ईद मिलादुन्नबी, विश्व भर में उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है. इस अवसर को इस्लामिक परंपराओं के अनुरूप यादगार बनाने के लिए आल इंडिया सीरत कमेटी ने देशव्यापी तैयारियां शुरू कर दी है. कमेटी ने राजस्थान में इस आयोजन के लिए सईद अल्वी को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है.
आल इंडिया सीरत कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना फज्ले हक और राष्ट्रीय महासचिव नियाज अहमद निक्कू ने बताया कि ईद मिलादुन्नबी को इस्लामिक शिक्षाओं के अनुसार, मनाने के लिए देश के हर राज्य में कमेटियां गठित की जा रही हैं.
उन्होंने अपील की है कि जलसा और जुलूस में डीजे और आतिशबाजी का उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित किया जाए. इसके लिए उलेमा-ए-किराम, दरगाहों के सज्जादगान और समाजसेवियों से सहयोग मांगा गया है. उनका कहना है कि पैगंबर साहब की शिक्षाएं अमन, शांति और सादगी पर आधारित हैं, इसलिए उत्सव को भी इसी तरह मनाया जाना चाहिए.
1500वें मिलादुन्नबी को विशेष बनाने के लिए कमेटी ने अनूठी पहल शुरू की है. 12 रबीउल अव्वल को हर घर से एक पौधा हजरत मोहम्मद साहब के गुम्बद-ए-खजरा के नाम पर लगाने का आह्वान किया गया है. यह पहल पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ पैगंबर की शांति और खुशहाली की शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाने का प्रतीक है. इस अभियान से समाज में हरियाली और भाईचारे का संदेश प्रसारित होगा.
अजमेर में आयोजित प्रेस वार्ता में मुफ्ती बशीरुल कादरी, मौलाना अलाउद्दीन अशरफी, सय्यद जहूर अली बाबा (खादिम, दरगाह अजमेर) और सलाउद्दीन अहमद मौजूद रहे. दरगाह के खादिम सय्यद जहूर बाबा ने कमेटी के पदाधिकारियों को अजमेर दरगाह में जियारत कराई. उन्होंने सभी का दस्तारबंदी कर स्वागत किया. पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक एकता को बढ़ावा देने का भी संदेश देता है. कमेटी ने सभी से इस पहल में शामिल होने और पैगंबर की शिक्षाओं को जीवन में अपनाने की अपील की है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Ajmer News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!