धर्मांतरण के बाद बोला बेटा- पिता की मौत पर अंतिम संस्कार नहीं कब्र की रखी मांग

Ajmer News: राजस्थान के अजमेर में एक धर्मांतरण का नया मामला समाने आया, जहां पहले बेटे का धर्मांतरण करवाया गया. इसके बाद पिता की मौत पर बेटा अंतिम संस्कार की जगह दफनाने के लिए जिद करने लगा. 
 

धर्मांतरण के बाद बोला बेटा- पिता की मौत पर अंतिम संस्कार नहीं कब्र की रखी मांग
Image Credit: Ajmer News

Ajmer News: प्रदेश मे धर्मांतरण को लेकर हाल ही में विधानसभा में पारित विधेयक के बाद अजमेर मे धर्म परिवर्तन कराने का सनसनी खेज मामला सामने आया है, जहां शहर के दो अलग-अलग थानो मे एक ही शख्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है. मामले मे पीड़ितों ने धर्म परिवर्तन के लिए प्रलोभन और दबाव बनाने के आरोप लगाए हैं.

अजमेर के अलवर गेट और आदर्श नगर थाने में दो अलग-अलग दर्ज मुकदमों में शहर में आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को इलाज और दूसरे प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का मामला सामने आया है. आरोप है कि कुंदन नगर इलाके में रहने वाला सुनील पादरी जरूरत मंदो को इलाज और नशा मुक्ति के नाम पर झांसे में फंसाकार उनसे धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाता.

Add Zee News as a Preferred Source

इतना ही नहीं धर्म परिवर्तन के लिए लोगों को तलाशने से पहले पहले से धर्म परिवर्तित कर चुके लोगों के परिवार के अन्य सदस्यो को झांसे मे लेता था. इतना ही नहीं, हिन्दू देवी देवताओ को लेकर भी अनर्गल बातें कर उनके भरोसे और आस्था को कमजोर करने की भी कोशिश की जाती रही है.

पीड़ित रामभरत ने बताया कि उनके भतीजे को भी इसी तरह धर्म परिवर्तित करा अन्य राज्य में भेज दिया गया और जब उनके भाई की मृत्यु हुई तो भतीजे ने अंतिम संस्कार की जगह दफनाने पर जोर दिया लेकिन उसके लिए जमीन की रकम का बंदोबस्त नहीं होने पर आखिरकार परिवार के सदस्यों ने अंतिम संस्कार किया, जिसमें मृतक का बेटा शामिल नहीं हुआ.
पुलिस ने शिकायत मिलते ही ही विभिन्न धाराओं मे मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. ऐसा नहीं है कि पीड़ित पक्ष के सामने आने से पहले यह मुद्दा प्रशासन की जानकारी मे नहीं था. मई के महीने मे भी हिंदूवादी संगठनों ने इस मुद्दे को लेकर प्रदर्शन और ज्ञापन दिए थे लेकिन तब किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गई लेकिन अब पीड़ित का खुलकर सामने आने और मुकदमा दर्ज होने के बाद प्रभावी कार्रवाई का इंतजार है क्योंकि अब प्रदेश में धर्मांतरण को लेकर नया कानून भी बन चुका है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Ajmer News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author