Ajmer Crime News: दिलदार मेरी नाबालिग बच्ची की फीस भरता है और उसे घुमाता भी है, रोते हुए बोली लड़की की मां, अगर काट कर कहीं फेंक दिया तो....

Ajmer Crime News: अजमेर में नाबालिग लड़की को जबरन शादी के लिए दबाव बनाने का मामला सामने आया है। आरोपी दिलदार के खिलाफ पोक्सो सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है,

Ajmer Crime News: दिलदार मेरी नाबालिग बच्ची की फीस भरता है और उसे घुमाता भी है, रोते हुए बोली लड़की की मां, अगर काट कर कहीं फेंक दिया तो....
Image Credit: Ajmer Crime News

Ajmer Crime News: अजमेर में नाबालिग लड़की को जबरन शादी के लिए दबाव बनाने का मामला सामने आया है. पीड़िता की मां ने सिविल लाइन्स थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद आरोपी दिलदार के खिलाफ पोक्सो सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया. आरोप है कि आरोपी ने लड़की से जबरन स्टाम्प पेपर पर साइन कर शादी करने का दबाव बनाया. पुलिस अब फरार आरोपी की तलाश में जुटी है.

अजमेर में 14 साल की नाबालिग लड़की के धर्म परिवर्तन कर निकाह का मामला सामने आया है. लड़की की मां ने बताया कि उसकी बेटी जिद कर रही थी निकाह की, लेकिन उन्होंने मना किया तो बेटी ने आत्महत्या की धमकी देनी शुरू कर दी. मां ने कहा, "अगर मेरी बेटी को काटकर फेंक दिया गया तो मैं उसे कहां ढूंढूंगी... मेरी बेटी नाबालिग है, कुछ समझती नहीं." इस केस में हिंदू संगठनों ने लड़की की मां पर भी आरोप लगाया है.

Add Zee News as a Preferred Source

जानकारी के मुताबिक, एक समुदाय विशेष के युवक पर आरोप है कि उसने अपनी प्रेमिका को निकाह के लिए मजबूर किया, जो नाबालिग है. परिजनों का आरोप है कि युवक ने उनकी बेटी को प्रेम जाल में फंसाया था. 10 जून को सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में निकाह की कोशिश को हिंदू संगठनों ने रुकवा दिया था. इस मामले में लड़की की मां पर भी आरोप लगे हैं कि उन्होंने शादी की अनुमति दी थी और सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए थे. बाद में परिजनों ने युवक के खिलाफ पॉक्सो, अपहरण और धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर करने की धाराओं में केस दर्ज कराया.

मिली जानकारी के मुताबिक, मोहम्मद दिलदार, 28, अजमेर में एक हेयर सैलून में काम करता है और मूल रूप से यूपी के मुजफ्फरनगर के बुडाना का निवासी है. वह लड़की से बाजार में मिलता था और धीरे-धीरे उनकी नजदीकियां बढ़ती गईं. लड़की की मां बताती हैं कि उनकी बेटी कभी बाल कटवाने के बहाने तो कभी किसी और बहाने से सैलून जाती थी, लेकिन उन्हें पता नहीं था कि क्या रहा है.

लड़की की मां की जानकारी के मुताबिक, उनकी बेटी दिनभर उस लड़के से फोन पर बात करती रहती थी और वह लड़का उनके घर भी आता था. एक दिन बेटी ने उस लड़के से मिलवाया और कहा कि वह उससे शादी करना चाहती है, लेकिन उन्होंने मना कर दिया क्योंकि उनकी उम्र कम थी और लड़का दूसरे धर्म का था. इसके बावजूद बेटी नहीं मानी और ट्यूशन आने-जाने के नाम पर उससे मिलने लगी. जब उन्होंने रोका-टोका तो वह और ज्यादा चुपचाप मिलने लगी.

जांच में पता चला है कि आरोपी युवक लड़की की स्कूल और ट्यूशन की फीस भरता था और उसे घुमाने भी ले जाता था. वह लड़की की आर्थिक जरूरतों को भी पूरा करता था, जिससे लड़की आर्थिक रूप से उस पर निर्भर हो गई थी. पुलिस को संदेह है कि युवक ने लड़की की आर्थिक स्थिति का फायदा उठाकर उसे अपने नियंत्रण में कर लिया था और शायद इसी वजह से वह निकाह के लिए दबाव बना रहा.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!


ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author