&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Ajmer News : अजमेर कलक्टर के नाम से अंजान ईमेल ने आज पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा दिया. प्रशासन को ईमेल के जरिए अजमेर दरगाह क्षेत्र और कलेक्ट्री में विस्फोटक की सूचना से हड़कंप मच गया.
सूचना मिलते ही दरगाह क्षेत्र में दरगाह थाना पुलिस ओर आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए और दरगाह के चप्पे चप्पे की तलाशी ली गई साथ ही जिला कलेक्ट्री परिसर में भी एडिनशल एसपी ग्रामीण डॉ.दीपक कुमार, सीओ नॉर्थ शिवम् जोशी, इंटेलीजेंस अधिकारी राजेश मीणा,सिविल लाइन थाना प्रभारी शंभू सिंह, क्रिश्चयन गंज थाना प्रभारी अरविंद सिंह चारण, सीई अनिल देव सहित डॉग स्क्वायड , बम स्क्वायड टीम के साथ सर्च अभियान चलाया गया.
)
सर्च अभियान के समय जिला कलेक्ट्री में स्थित विभिन्न दफ्तरों के अधिकारियों और कर्मचारियों को बाहर निकाल दिया गया. दरगाह मे भी जांच पड़ताल के दौरान जायरीन को एक तरह कर तसल्ली से जांच पड़ताल की.
)
एसपी वंदिता राणा ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि पुलिस मुस्तैदी के साथ मामले की जांच में जुट गई है और ईमेल के बारे मे भी जानकारी जुटाई जा रही है.
17 दिसंबर को दरगाह मे सालाना उर्स का झंडा चढ़ेगा. ऐसे मे सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर है. इससे पहले साल 2007 मे दरगाह मे आस्ताने के सामने बम ब्लास्ट की घटना हो चुकी है. इस लिहाज से अजमेर मे एजेंसियां अतिरिक्त सतर्कता बरत रही है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंAjmer Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!