Pahalgam Terror Attack: राजस्थान की अजमेर दरगाह दीवान के बेटे नसरुद्दीन चिश्ती ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर बयान दिए और कहा कि मजहब पूछकर मारने वाले आतंकियों को चुन-चुन कर मारने की जरूरत है.
Trending Photos

Pahalgam Terror Attack: अजमेर दरगाह दीवान के बेटे नसरुद्दीन चिश्ती ने जम्मू कश्मीर में हुए आतंकी हमले को लेकर मंगलवार रात बयान दिया है, जिसमें उन्होंने जम्मू कश्मीर में हुए आतंकी हमले की बुरी तरह निंदा की.
उन्होंने कहा कि टूरिस्ट को मजहब पूछकर मारा गया, इससे ज्यादा इंसानियत शर्मसार कहां होगी. उन्होंने आगे कहा कि इन आतंकियों को चुन-चुन कर मारने का समय आ चुका है.
नसरुद्दीन चिश्ती ने कहा कि जम्मू कश्मीर में हुआ हमला बहुत ही दुखद है. मजहब पूछ-पूछ कर टूरिस्ट को मारा गया, इससे ज्यादा इंसानियत शर्मसार कहां होगी. उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने मजहब पूछकर हमला किया, ये हरकत जानवरों से भी बदतर है.
उन्होंने भारत सरकार से अपील करते हुए कहा कि अब समय आ गया है इन्हें खत्म किया जाए. साथ ही इन
आतंकियों को इनकी ही भाषा में जवाब दिया जाए. जिस तरह पुलवामा हमले का जवाब दिया गया था. इसी तरह से अब जवाब दिया जाए.
नसरुद्दीन चिश्ती ने कहा कि कश्मीर वापस शांति और तरक्की की तरफ आगे बढ़ रहा था, जिसको खराब करने की साजिश रची जा रही है. साथ ही इन आतंकियों द्वारा मजहब के नाम पर जो आतंक फैलाया जा रहा है इसकी इजाजत कोई भी मजहब नहीं देता है.
नसरुद्दीन चिश्ती ने कहा कि इस्लाम में इस तरह के आतंकवाद की जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा कि बेगुनाहों को कोई मारने के लिए कोई जगह नहीं है, सबसे बड़े गुनहगार हैं. नसरुद्दीन चिश्ती ने कहा कि अब वक्त आ गया है कि इन आतंकियों को चुन चुन कर मारने की जरूरत है.
बता दें किजम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद लगातार सर्च ऑपरेशन चल रहा है औरआतंकियों की तलाश लगातार जारी है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!