Trending Photos

Ajmer Gas Leak: ब्यावर में एक तेजाब फैक्ट्री के गोदाम में एक दर्दनाक हादसा हुआ. यहाँ खड़े एक टैंकर से नाइट्रोजन गैस लीक होने लगी, जिससे कंपनी के मालिक की मौत हो गई. इस हादसे में 60 से अधिक लोग भी इसकी चपेट में आ गए. हादसे के बाद पीड़ितों को सांस लेने में दिक्कत और अन्य परेशानियों के चलते तत्काल ब्यावर के सरकारी और निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया.
इस दर्दनाक घटना में न केवल लोग प्रभावित हुए, बल्कि गैस के असर से कई पालतू जानवरों और आवारा कुत्तों की भी मौत हुई है. ब्यावर में हुई इस दर्दनाक घटना का समय सोमवार रात 10 बजे बताया गया है, जब यह हादसा ब्यावर थाने के बाड़िया क्षेत्र में स्थित सुनील ट्रेडिंग कंपनी में हुआ. ब्यावर में हुए गैस लीक हादसे में कंपनी मालिक सुनील सिंघल की मौत हो गई.
वह रातभर गैस को नियंत्रित करने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन इसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई. उन्हें तत्काल अजमेर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया. जानकारी के अनुसार, ब्यावर में स्थित एक कंपनी के गोदाम में खड़े एक टैंकर से नाइट्रोजन गैस का रिसाव हुआ. यह रिसाव इतना तेज था कि कुछ सेकेंड में ही गैस आसपास के रिहायशी इलाके में फैल गई, जिससे वहाँ के निवासियों को सांस लेने में परेशानी होने लगी. घरों के अंदर मौजूद लोग भी इसकी चपेट में आ गए.
लोगों को दम घुटने के साथ आंखों में जलन की भी परेशानी हुई. जिसके कारण 60 से ज्यादा लोगों को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है. नाइट्रोजन गैस के रिसाव के कारण घरों के अंदर मौजूद लोग भी इसकी चपेट में आ गए. लोगों को दम घुटने के साथ-साथ आंखों में जलन की भी परेशानी हुई. इस घटना में 60 से ज्यादा लोग प्रभावित हुए, जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है.