&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Beawar, Ajmer News: ब्यावर के राजकीय अमृतकौर चिकित्सालय में रोगी परिजनों द्वारा आए दिन चिकित्सकों पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाकर चिकित्सकों के साथ की जाने वाली अभद्रता को लेकर गुरुवार को सभी चिकित्सक लामबद्ध हो गए.
इस दौरान सभी चिकित्सक मुख्य गेट के बाहर खड़े होकर अपना आक्रोश जताने लगे. चिकित्सकों के आक्रोश प्रदर्शन के कारण आउटडोर में रोगी सेवा बाधित हो गई लेकिन इमरजेंसी सेवाएं सुचारू होने के कारण आपरेशन आदि के कार्य जारी रहे.
आक्रोश प्रदर्शन के दौरान सभी चिकित्सक ड्यूटी के दौरान सुरक्षा और बुधवार को अस्पताल में घटित घटनाक्रम को लेकर दोषियों के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाने की मांग कर रहे थे.
कार्य बहिष्कार कर आक्रोश जता रहे सभी चिकित्सकों ने अस्पताल पीएमओ डा. सुरेन्द्र सिंह चौहान से मुलाकात कर उन्हें अपनी पीड़ा से अवगत कराया. इस दौरान पीएमओ तथा चिकित्सकों के बीच चली समझौता वार्ता के दौरान चिकित्सकों को ड्यूटी के दौरान सुरक्षा उपलब्ध करवाने तथा बुधवार को घटनाक्रम को लेकर रोगी परिजनों के खिलाफ सिटी थाने में एफआईआर दर्ज करवाने पर सहमति बनी.
समझौता वार्ता के सफल होने के बाद सभी चिकित्सक मानवीय दृष्टिकोण को सर्वोपरी मानते हुए अपने-अपने काम पर लौटे. कार्य बहिष्कार के दौरान डॉ. नरेश गोठवाल, डॉ. अनिरुद्ध भार्गव, डॉ मुकेश भागवत, डॉ. संजय के सिंह तथा डॉ. मनोज शर्मा साहित्य अन्य चिकित्सक शामिल रहे.
मालूम हो कि बुधवार को अस्पताल में उपचार के लिए आई एक महिला रोगी की मौत हो गई थी. महिला के परिजन चिकित्सक पर लापरवाहीं का आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा खड़ा कर दिया था. इस दौरान परिजनों ने चिकित्सक के खिलाफ अभद्र भाषा का उपयोग करते हुए गाली-गलौच तक कर दी थी, जिसकों लेकर एकेएच के चिकित्सकों में रोष व्याप्त हो गया था.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Ajmer News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!