&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Ajmer News: दिल्ली आर्मी में MTO पद पर कार्यरत एक सरकारी कर्मचारी के बेटे को रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये ठगने का मामला सामने आया है. भूगोर बाईपास निवासी पीड़ित परिवार से फरवरी 2024 में हुई. इस वारदात में 27.5 लाख रुपये की ठगी की गई.
पुलिस के अनुसार, दिल्ली तुगलक रोड निवासी अफजल और उत्तर प्रदेश के जौनपुर निवासी योगेश कुमार ने खुद को ऊंचे पदों पर पहचान वाला बताते हुए सरकारी नौकरी दिलाने का दावा किया.
दोनों ने पीड़ित से कहा कि उनकी पहुंच रेलवे और अन्य विभागों में शीर्ष अधिकारियों तक है. और वह मनचाहे पद पर नियुक्ति करा सकते हैं. भरोसा दिलाने के लिए उन्होंने अपने साले और भांजे की नियुक्ति के दस्तावेज भी दिखाए.
पीड़ित के बेटे के लिए नौकरी तय करने के बाद आरोपियों ने मेडिकल और अन्य औपचारिकताओं के नाम पर बार-बार दिल्ली बुलाया और किस्तों में रकम ली. पीड़ित के अनुसार, फोन पे से 20 लाख रुपये, बेटे के खाते से 4.5 लाख रुपये और तीन लाख रुपये नकद आरोपी को दिए गए. योगेश ने कुल खर्च 25 से 30 लाख रुपये बताते हुए आश्वासन दिया कि चयन न होने पर पूरी रकम लौटा दी जाएगी.
कुछ महीनों बाद आरोपियों ने व्हाट्सऐप पर अपॉइंटमेंट लेटर और पहचान पत्र भेजे, जो बाद में फर्जी निकले तय समय में नियुक्ति पत्र न मिलने और संपर्क बंद होने पर ठगी का पर्दाफाश हुआ. जांच में सामने आया कि आरोपियों ने अन्य लोगों को भी इसी तरह निशाना बनाया है.
कोर्ट आदेश पर सदर थाना पुलिस ने अफजल और योगेश के खिलाफ धोखाधड़ी, और जालसाजी की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Ajmer News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!