Ajmer News: राजस्थान के अजमेर के पुष्कर रोड स्थित एक निजी अस्पताल में एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में जमकर हंगामा और धरना प्रदर्शन किया.
&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Ajmer News: राजस्थान के अजमेर के पुष्कर रोड स्थित एक निजी अस्पताल में महिला के इलाज के दौरान मौत हो जाने पर परिजनों ने जमकर हंगामा मचा दिया. अस्पताल के डॉक्टर पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हैं और मौके पर ही धरना शुरू कर दिया.
वहीं, कार्रवाई की मांग के साथ मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा कर दिया. सूचना मिलते ही मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल्कि तैनात कर दिया गया और समझाइए के प्रयास किए गए.
पिछले दिन उसकी कमर के पास इंजेक्शन लगवाया गया था, जिसके बाद उसमे इन्फेक्शन फैल गया. हालात बिगाड़ने पर परिजन 20 अगस्त को लेकर अजमेर पहुंचे और अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन बीती देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
इधर, निजी अस्पताल प्रबंधन का भी बयान सामने आया, जिसमें कहा गया कि हम रेफर कर रहे थे, परिवार ने इलाज करने को कहा. निजी समर्पण हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. श्रवण यादव ने कहा कि नीतू कंवर नाम की मरीज 20 अगस्त को एडमिट हुई थी. उस समय मरीज के इन्फेक्शन ज्यादा था. मरीज ने कुछ दिनों पहले एक इंजेक्शन लगवाया था, जिसकी वजह से थाई की तरफ इन्फेक्शन फैल गया था. बीपी भी कम आ रहा था.
इस बारे में मरीज के परिजनों को भी बताया गया था कि तबीयत क्रिटिकल है. डॉक्टर ने कहा कि क्रिटिकल होने पर मरीज को रेफर करने के लिए कहा गया था लेकिन मरीज के परिजनों ने मना करके इलाज करने के लिए कहा. मरीज को अचानक कार्डियक अरेस्ट आ गया. डॉक्टर की ओर से कोई लापरवाही नहीं की गई है. परिजनों की ओर से तोड़फोड़ करने की कोशिश की जा रही है, हंगामा किया जा रहा है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Ajmer News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!