Ajmer News: दो साल की बच्ची के पेट से निकाली गई चांदी की पायल

Ajmer News: राजस्थान के अजमेर जिले के जवाहर लाल नेहरू अस्पताल में 2 साल की मासूम बच्ची के पेट से चांदी की पायल निकाली गई. इसके बाद बच्ची के परिजनों ने राहत की सांस ली.

Ajmer News: दो साल की बच्ची के पेट से निकाली गई चांदी की पायल
Image Credit: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Ajmer News: राजस्थान के अजमेर जिले के जवाहर लाल नेहरू अस्पताल में 2 साल की मासूम बच्ची के पेट से चांदी की पायल सफलतापूर्वक ऑपरेशन कर निकाली गई. गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी विभाग के विभागध्यख डॉ. एमपी शर्मा और उनकी टीम ने सफलतापूर्वक ऑपरेशन कर बच्ची को नई जिंदगी दी.

सोमवार सुबह बच्ची के परिजन को जैसे ही घटना की जानकारी मिली वे उसे लेकर तुरंत अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण कर उपचार किया. चिकित्सकों ने उसका एक्स-रे करवाकर पायल की पेट में वर्तमान स्तिथि सुनिश्चित की और अविलम्ब उसे एंडोस्कोपी थियेटर में स्थानांतरित कराया.

वहां विभागाध्यक्ष डॉ. एम. पी. शर्मा के मार्गदर्शन में डॉ. राजमणि, डॉ मनोज कुमार, डॉ. संजय एवं नर्सिंगकर्मी कैलाश व आरती ने अविलंब बच्ची को ऑपरेशन टेबल पर लिटा कर एंडोस्कोपी द्वारा पेट से पायल को बाहर निकाल लिया.
इसके बाद बच्ची के परिजनों ने राहत की सांस ली.

डॉ. एमपी शर्मा ने परिजनों से आग्रह है कि वे अपने छोटे बच्चों का ध्यान रखें कि गलती से कोई अवांछित द्रव्य, पदार्थ का सेवन न कर लें क्योंकि कई बार इससे बच्चों के जीवन को खतरा उत्पन्न हो जाता है. हालांकि परिजनों को इससे ज्यादा घबराने की आवश्यकता नहीं है. वे मरीज को गैस्ट्रो विभाग में ला सकते हैं, जहां त्वरित गति से उपचार संपादित करने की सुविधा उपलब्ध है.

पढ़िए अजमेर की एक और खबर
Ajmer News: अजमेर पुलिस रेंज द्वारा मई 2024 से मई 2025 की मासिक समीक्षा रिपोर्ट सार्वजनिक की गई, जिसमें अपराध नियंत्रण के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई है. रिपोर्ट के अनुसार, पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष अपराध दर में कई मामलों में गिरावट आई है.

रेंज स्तर पर जारी रिपोर्ट के मुताबिक अनुसूचित जाति-जनजाति (SC/ST) से जुड़े मामलों में 34.29 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है. वहीं, कुल दर्ज मुकदमों की संख्या में भी 16.9 प्रतिशत की गिरावट देखी गई है. महिला अत्याचार से जुड़े अपराधों में 6.32 प्रतिशत की कमी आंकी गई है, जो महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस की सक्रियता को दर्शाता है.

संपत्ति से जुड़े अपराधों जैसे चोरी, लूट और डकैती में भी 38.7 प्रतिशत की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है, जो अपराध नियंत्रण के दिशा में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है. इस प्रदर्शन के आधार पर अजमेर पुलिस रेंज को पूरे राज्य में दूसरी रैंक प्राप्त हुई है, जो पूरे पुलिस बल के लिए गर्व का विषय है.

इस रिपोर्ट को डीआईजी ओमप्रकाश के निर्देशन में तैयार किया गया, जिसकी जानकारी एएसपी विजय सांखला ने मीडिया को दी. उन्होंने बताया कि अपराध नियंत्रण के लिए निरंतर निगरानी, गश्त व्यवस्था में सुधार और आधुनिक तकनीकों के प्रयोग जैसे कई कदमों के चलते यह सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं.

पुलिस प्रशासन ने आने वाले समय में भी इसी तरह की सतर्कता और प्रतिबद्धता बनाए रखने का संकल्प दोहराया है, जिससे आमजन में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास और भी मजबूत हो सके.

Reporter-Abhijeet Dave

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Sneha Aggarwal

मैं स्नेहा अग्रवाल जी राजस्थान न्यूज में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हूं और राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज़ पर पकड़ रखती हूं. क्राइम और कल्चर की खबरों में दिलचस्पी है. मुझे डिजिटल मीडिया का करीब 4 साल का साल का अनुभव है. इससे पहले मैं ZeeBihar में अपनी सेवाएं दे चुकी हूं. 4 साल के जर्नलिज्म करियर में लोकल, क्राइम, हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वायरल और लाइफस्टाइल बीट पर काम किया है. मैंने यहां पर राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, ऑपेरशन सिंदूर समेत कई बड़े ईवेंट्स कवर किए हैं.