Ajmer News: अजमेर के आदर्श नगर थाना क्षेत्र से महिला के अपहरण का मामला सामने आया है. पीड़ित पति अपनी ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराया है.
Trending Photos
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Ajmer News: अजमेर के आदर्श नगर थाना क्षेत्र से महिला के अपहरण का मामला सामने आया है. पीड़ित पति की ओर से अपनी सास, साले और साल के दोस्तों पर घर में घुसकर जबरदस्ती मारपीट करने और पत्नी को फॉर्च्यूनर गाड़ी में अपहरण कर ले जाने का आरोप लगाया है.
पीड़ित की ओर से आदर्श नगर थाने में इसकी शिकायत दी गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. बुधवार को पीड़ित एसपी कार्यालय पहुंचा और एसपी को शिकायत देकर मामले में जल्द कार्रवाई करने की मांग की है. खाजपुरा निवासी संजय ने बताया कि 1 अप्रैल 2025 को आर्य समाज में शादी की थी.
शादी के बाद वह इंदौर चला गया था. 1 जून को वापस अजमेर स्थित बड़लिया अपनी बहन के पास पहुंचा था. 2 जून को उसकी पत्नी के घर वाले और कुछ लोग दो कारों में आए और जबरदस्ती गेट तोड़कर घर में घुस गए. पीड़ित ने बताया कि उसकी पत्नी की मां और भाई अन्य लोगों के साथ आए थे.
वे जबरन उसकी पत्नी के बाल खींचकर घसीटकर ले जाने लगे. बहन ने विरोध किया तो उनके साथ हाथापाई की गई और फोन को तोड़ दिया. बाद में पत्नी को घसीट कर फॉर्च्यूनर गाड़ी में बैठाकर ले गए. जाते-जाते जान से मारने की धमकी भी दी गई. आदर्श नगर थाना प्रभारी छोटेलाल ने बताया कि मामले में पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. अनुसंधान किया जा रहा है। नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी.
वहीं दूसरे मामले में भीलवाड़ा के जहाजपुर स्वस्ति धाम जैन मंदिर में 22 मई की मध्यरात्रि हुई डेढ़ करोड़ रुपये की बहुमूल्य धातु चोरी की वारदात का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक विधि से संघर्षरत बालक को निरुद्ध किया गया है. मंदिर से चोरी गया सोने-चांदी से निर्मित सूर्याकार भामंडल, कछुआ व श्री यंत्र मंदिर की मूर्ति का हिस्सा था और धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण था.
23 मई 2025 को मंदिर समिति के मंत्री पारस कुमार जैन (उम्र 50 वर्ष) ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि 22 मई की रात 12 से 1 बजे के बीच एक अज्ञात व्यक्ति ने श्री 1008 मुनिसुव्रतनाथ दिगंबर जैन मंदिर में सेंधमारी कर लगभग 1305 ग्राम सोने व 3 किलो चांदी से निर्मित मूर्ति का भामंडल, कछुआ व श्री यंत्र चोरी कर लिया. पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई थी.