&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Ajmer News: अजमेर के किशनगढ़ क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां 8 साल के मासूम की हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. दरअसल, पड़ोसी युवक ने बच्चे की मां से बदला लेने के इरादे से वारदात को अंजाम दिया. वजह यह थी कि महिला ने आरोपी के नाबालिग लड़की से अफेयर का राज खोल दिया था.
बच्चा हो गया लापता
एसपी वंदिता राणा के मुताबिक, सोमवार दोपहर करीब 2 से 3 बजे के बीच 8 साल का खुशीराम पुत्र धनराज माली, आकोडिया गांव से अचानक लापता हो गया. परिवार और ग्रामीणों ने काफी तलाश की लेकिन उसका पता नहीं चला. शाम करीब 7 बजे बच्चे का शव घर के ही बाड़े में मिला. उसके सिर पर चोट और गले पर रस्सी के निशान थे, जिससे साफ था कि गला दबाकर हत्या की गई.
आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
वारदात से आक्रोशित परिजन और ग्रामीण सोमवार रात 10 बजे यज्ञनारायण हॉस्पिटल, किशनगढ़ में धरने पर बैठ गए और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करने लगे. हालात काबू में रखने के लिए मदनगंज, बोराड़ा, अरांई और गांधीनगर थानों की पुलिस फोर्स मौके पर तैनात की गई. पूर्व विधायक सुरेश टाक भी परिजनों से मिलने पहुंचे. करीब 15 घंटे बाद, मंगलवार दोपहर 1 बजे गिरफ्तारी का आश्वासन मिलने पर धरना समाप्त किया गया.
बदले की साजिश का खुलासा
पुलिस ने शक के आधार पर आरोपी दीपक माली को हिरासत में लिया. पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया. उसने बताया कि बच्चे की मां ने उसके प्रेम-प्रसंग की पोल खोल दी थी, जिससे वह बुरी तरह नाराज था. इसी रंजिश के चलते उसने मासूम खुशीराम की बेरहमी से हत्या कर दी.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Ajmer Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!