&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Ajmer News: अजमेर जिले के किशनगढ़ में बीते रविवार को एक विवाहिता की बेरहमी से हत्या की घटना ने सनसनी फैला दी थी. पति रोहित ने आरोप लगाया था कि लूट के इरादे से आए बदमाशों ने उसकी पत्नी संजू की हत्या की। पति के दावे ने पुलिस को पहले भ्रमित किया, लेकिन जब पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और पति से सख्ती से पूछताछ की, तो सच्चाई सामने आ गई। रोहित ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया और बताया कि कैसे उसने अपनी पत्नी का धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की। पति की इस करतूत ने सभी को हैरान कर दिया। अब पुलिस रोहित के साथी की तलाश कर रही है, जिसने इस वारदात में उसकी मदद की थी.
आरोपी का भाजपा से नहीं है कोई नाता: अध्यक्ष
इस हत्या के बाद सोशल मीडिया पर आरोपी पति को भाजपा नेता भी बताया गया था, जिसके बाद सिलोरा मंडल भाजपा अध्यश लक्ष्मण पहलवान ने जानकारी दी कि आरोपी रोहित सैनी ग्राम उदयपुर कला, वर्तमान में सिलोरा मंडल भाजपा में किसी भी प्रकार का पदभार नहीं संभाल रहे हैं. उन्होंने आगे लिखा कि उनके पास भाजपा का कोई पद होने की बात पूरी तरह निराधार और असत्य है.
क्या था पूरा मामला?
अजमेर जिले के किशनगढ़ में एक विवाहिता की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई. पुलिस जांच में पता चला कि मृतका संजू और उसके पति रोहित के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था. इसी रंजिश के चलते रोहित ने अपने एक साथी के साथ मिलकर पत्नी की हत्या की साजिश रची. वारदात को लूट जैसा दिखाने के लिए रोहित ने मौके पर चाकू, ज्वेलरी और अन्य सामान छोड़ दिया.
घटना के दिन दोनों राखी बांधकर पीहर से लौट रहे थे, तभी रोहित ने प्लान के तहत संजू पर हमला कर दिया और खुद को भी घायल कर लिया, ताकि पुलिस को भ्रमित कर सके. रोहित ने पुलिस को बताया कि बाइक सवार बदमाशों ने लूट के इरादे से उनकी पत्नी के गले से आभूषण छीनने की कोशिश की और उसका गला काट दिया. हालांकि, पुलिस की कड़ी पूछताछ में रोहित की पोल खुल गई और उसने सच्चाई कबूल कर ली. अब पुलिस उसके साथी की तलाश कर रही है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंAjmer Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!