Ajmer News: राजस्थान के अजमेर मेडिकल कॉलेज ने एक अनूठी पहल की है. यहां अब बीमारियों का उपचार हवन के माध्यम से किया जाएगा. कॉलेज को इस विस्तृत अनुसंधान के लिए लाखों का बजट भी स्वीकृत हुआ है.
&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Ajmer News: राजस्थान के अजमेर मेडिकल कॉलेज ने चिकित्सा जगत में एक अनूठी पहल की है. माइक्रोबायोलॉजी विभाग की डॉ. विजयलता रस्तोगी के प्रयासों से अब जीवाणु जनित बीमारियों का उपचार हवन के माध्यम से किया जाएगा. इस अभिनव प्रयोग को इसी साल फरवरी में पेटेंट भी मिल गया है, जो मेडिकल कॉलेज के लिए एक बड़ी उपलब्धि है. कॉलेज को इस विस्तृत अनुसंधान के लिए लाखों का बजट भी स्वीकृत हुआ है.
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनिल सामरिया ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि डॉ. विजयलता रस्तोगी पिछले कई सालों से इस विषय पर शोध कर रही थीं. उनके शोध के अनुसार, हवन में उपयोग की जाने वाली सामग्री, जैसे जड़ी बूटियां और अन्य प्राकृतिक तत्व, जीवाणुओं को नष्ट करने में सक्षम हैं. उन्होंने विभिन्न प्रकार के हवन सामग्री के धुएं का जीवाणुओं पर पड़ने वाले प्रभाव का गहन अध्ययन किया और पाया कि कुछ विशेष हवन सामग्री जीवाणु-रोधी गुणों से भरपूर होती है.
इस उपचार पद्धति में, मरीज को एक विशेष रूप से तैयार किए गए कक्ष में रखा जाएगा, जहां हवन किया जाएगा. हवन से निकलने वाला धुआं कमरे में फैलेगा और मरीज इसे सांस के माध्यम से ग्रहण करेगा. जानकारी के अनुसार, हवन के धुएं में मौजूद जीवाणु-रोधी तत्व शरीर में मौजूद जीवाणुओं को नष्ट कर देंगे.
इस अनूठे शोध को पेटेंट मिलने से मेडिकल कॉलेज में खुशी की लहर है. पेटेंट मिलने का मतलब है कि यह तकनीक अब अजमेर मेडिकल कॉलेज के नाम पर सुरक्षित है और इसका व्यावसायिक उपयोग केवल कॉलेज की अनुमति से ही किया जा सकता है.
इसके साथ ही, विस्तृत अनुसंधान के लिए लाखों का बजट मिलने से अब इस परियोजना को और आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी. इस शोध में साल 2011 से लगातार अनवरत संघर्ष कर रही डॉ. विजय लता रस्तोगी का कहना है कि 14 साल के सफर का यह अंत नहीं है बल्कि अब एक नई शुरुआत होगी, जहां से इसे व्यापक मान्यता के साथ-साथ जन उपयोगी माना जाएगा.
इस पूरी हवन में 40 प्रकार जड़ी बूटियां का प्रयोग किया गया है और साथ ही साथ 11 अलग-अलग तरह के समूह बैक्टीरिया को निष्क्रिय करने में सफलता मिली है.
Reporter- Abhijeet Dave
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!