&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Ajmer News: अजमेर के ब्यावर में आपसी पुराने जमीनी विवाद के चलते एक ही परिवार के एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर लाठी-डंडों से जमकर मारपीट कर डाली.
घटना में एक ही परिवार के मां, बेटा ओर बेटी घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए राजकीय अमृतकौर अस्पताल पहुंचाया, जहां पर मां को उपचार के लिए भर्ती कर लिया.
वहीं, बेटे ओर बेटी का प्राथमिक उपचार किया गया. मारपीट की घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक पक्ष के लोग दूसरे पक्ष पर हाथों लाठी लेकर हमला करते हुए नजर आ रहे है.
वहीं, मारपीट की घटना को अंजाम देकर दूसरे पक्ष के लोग मौके से फरार हो गए. परिजनों ने पुलिस में शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. जानकारी के अनुसार, मसूदा थाना क्षेत्र के भीलों का बाडिया हाल निवासी नूंद्री महिंद्रा तान ब्यावर निवासी आशा देवी पत्नी शैतान सिंह अपने बेटे मनोहर सिंह और उसकी नाबालिग बेटी अपने पैतृक गांव भीलों का बाडिया में माता के दर्शन के लिए जा रहे थे.
इस दौरान जब वह भीलों का बाडिया चौराहे के समीप से गुजर रहे थे, उसी दौरान पुराने जमीनी विवाद को लेकर रंजिश पाल रहे उसके जेठ लक्ष्मण सिंह के बेटे गजराज ने एक राय होकर अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर मनोहर पर लाठी और डंडों से हमला कर दिया.
वहीं, अचानक हुए हमले से मनोहर की मां आशा देवी घराब गई. इस दौरान उसने गजराज और उसके साथियों को झगड़ा करने से रोकने का प्रयास किया तो हमलावरों ने आशा देवी और उसकी बेटी पर भी हमला कर दिया, जिसके कारण मां, बेटा और बेटी घायल हो गए.
घटना को अंजाम देकर हमलावर मौके से फरार हो गए. सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायल अवस्था में तीनों को उपचार के लिए राजकीय अमृतकौर अस्पताल पहुंचाया, जहां पर आशा देवी को गंभीर चोट लगने से उपचार के लिए भर्ती किया गया.
मनोहर और उसकी बहन का प्राथमिक उपचार किया गया. मारपीट की घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमे आशा देवी के जेठ का लड़का गजराज और उसके अन्य साथी हाथों में लाठी डंडे लेकर हमला करते हुए नजर आ रहे हैं. परिजनों ने पुलिस को दी शिकायत में हमलावरों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Ajmer News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!