Ajmer Crime News: राजस्थान के अजमेर जिले के आदर्श नगर थाना क्षेत्र में पहाड़ी पर बकरियां चरा रहे बच्चों को अर्धनग्न महिला का शव दिखा, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई.
Trending Photos
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Rajasthan News: राजस्थान के अजमेर जिले के आदर्श नगर थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर को जंगल में महिला का अर्धनग्न शव मिलने से हड़कंप मच गया. बच्चों की सूचना पर ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए. सूचना मिलने पर आदर्श नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई. अधिकारियों के निर्देश पर एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया. महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है. पुलिस ने घटनास्थल पर मौका मुआयना कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
जानकारी के अनुसार, आदर्श नगर थाना क्षेत्र के खाजपुरा गांव के जंगलों में बुधवार दोपहर 12 बजे के करीब गांव के बच्चे बकरियां चराने के लिए जंगल में गए थे. इस दौरान बच्चों ने एक महिला का अर्धनग्न शव देखा. इसके बाद गांव में हड़कंप मच गया. ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंच गए. सरपंच गुलाब सिंह की सूचना पर आदर्श नगर थाना प्रभारी छोटेलाल मीणा पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंच गए.
सूचना मिलने पर सीओ ओमप्रकाश भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया. अधिकारियों के निर्देश पर मौके पर एफएसएल और एमओबी टीम को बुलाया गया. पुलिस और एफएसल टीम ने मौके से सबूत जुटाए हैं. पुलिस ने आसपास महिला की पहचान को लेकर पूछताछ की है. शिनाख्त नहीं होने पर बॉडी को जेएलएन अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है. पुलिस हत्या और अन्य पहलुओं को लेकर जांच कर रही है.
आदर्श नगर थाना प्रभारी छोटेलाल मीणा ने बताया कि थाने पर महिला के शव मिलने की सूचना मिली थी. पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला का शव अर्धनग्न स्थिति में मिला. घटनास्थल पर एफएसल टीम को बुलाकर सबूत जुटाए गए हैं. पहचान को लेकर आसपास के गांव में पूछताछ की जा रही है. मामले में हर पहलुओं पर जांच की जा रही है.
रिपोर्टर- अभिजीत दवे
ये भी पढ़ें- Rajasthan Crime: डिजिटल अरेस्ट का जाल! राजस्थान में 23.56 लाख की ठगी, तीन आरोपी गिरफ्तार
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!