अजमेर में दिनदहाड़े 5 घरों में हुई चोरी, फिर चोरों ने बाहर आकर बच्चों को बांटे 500 नोट

Ajmer News: नसीराबाद से अजमेर मुख्य मार्ग के निकट राधा कृष्ण कॉलोनी में चोरों ने 5 घरों में चोरी की और उसके बाद स्कूल से घर लौट रहे बच्चों को बेखौफ पांच-पांच सौ के नोट बांटे.

अजमेर में दिनदहाड़े 5 घरों में हुई चोरी, फिर चोरों ने बाहर आकर बच्चों को बांटे 500 नोट
Image Credit: Ajmer NewsSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Nasirabad, Ajmer News: वैसे तो चोरी और डकैती की अनेक वारदातें होती रहती है लेकिन नसीराबाद सदर पुलिस थाना के जाटिया गांव के निकट राधा कृष्ण कॉलोनी में चोरी की अनोखी घटना को अंजाम दिया गया है. चोरी की इस घटना में प्याज के छिलके की तरह एक के बाद एक परत उतरती जा रही है और गहन छानबीन करने पर अनोखी जानकारियां सामने आई है.

नसीराबाद से अजमेर मुख्य मार्ग के निकट राधा कृष्ण कॉलोनी में अज्ञात चोरों ने दिनदहाड़े दोपहर को लगभग 1 बजे धावा बोला. उन्होंने पांच मकान के दिनदहाड़े ताले तोड़कर दो मकान में से लगभग कुल एक लाख रुपये की नगदी और सात-आठ लाख रुपये के सोने चांदी के जेवरात चुरा ले गए.

Add Zee News as a Preferred Source

इस चोरी की वारदात में गौरतलब बात यह रही कि दिनदहाड़े घरों में चोरी करने के बाद घरों के बाहर निकलकर दोपहर को स्कूल से घर लौट रहे बच्चों को बेखौफ पांच-पांच सौ के नोट बांटे.

छात्र-छात्राओं ने पांच-पांच सौ के नोट ले लिए और जिन बच्चों को नहीं मिले उन्हें आवाज देकर पास बुलाकर नोट बांटे गए. सीसीटीवी कैमरे में कैद घटना के अनुसार, उन अज्ञात चोरों ने मुंह पर नकाब तक नहीं लगा रखा था. वह इतने बेखौफ थे कि घरों में चोरी करने के बाद उन घर के बाहर ही काफी देर तक टहलते रहे.

एक साथ पांच घरों में चोरी की घटना को उस वक्त अंजाम दिया गया, जब उन घर के पुरुष काम धंधे से बाहर गए हुए थे और महिलाएं पड़ोस के एक घर में मेहंदी लगवा रही थी.

इस सनसनीखेज घटना से राधा कृष्ण कॉलोनी में ही नहीं बल्कि दूर-दूर तक दहशत फैली हुई है. सीसीटीवी कैमरे में कैद इन बेनकाब चोरों के हौसले देखकर इसे चोरी के बजाए डकैती कहा जाए तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी. सदर पुलिस थाना ने चोरी का मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी. सीसीटीवी कैमरों के फुटेज के आधार पर पुलिस अज्ञात चोरों की तलाश कर रही है लेकिन अभी तक शातिर चोर पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Ajmer News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

जी राजस्थान डिजिटल राजस्थान की हर हलचल पर पैनी नज़र, सबसे सटीक, विश्वसनीय और तेज़ खबरों के लिए बने रहें. राजस्थान के आपके अपने डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ यहां पढ़ें अपने जिले की खबरें - https://zeenews.india.com/hindi/india/rajasthan खबरों के साथ जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें
Read More