पुष्कर में 85 लाख की चोरी, 80 तोला सोना, ढाई किलो चांदी पर चोरों ने किया हाथ साफ

Ajmer News: अजमेर जिले में पुष्कर थाना अंतर्गत व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और रिहायशी इलाकों के बाद अब चोरों ने ग्रामीण क्षेत्र को निशाना बनाते हुए एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया.

पुष्कर में 85 लाख की चोरी, 80 तोला सोना, ढाई किलो चांदी पर चोरों ने किया हाथ साफ
Image Credit: Ajmer News

Ajmer News: राजस्थान के अजमेर जिले में पुष्कर थाना अंतर्गत व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और रिहायशी इलाकों के बाद अब चोरों ने ग्रामीण क्षेत्र को निशाना बनाते हुए एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया. घटना मंगलवार तड़के करीब 2:30 बजे की है.

जब अज्ञात चोर नागौर रोड स्थित अमर नर्सरी निवासी गजेंद्र तंवर के घर की खिड़की तोड़कर अंदर घुसे. 80 तौला सोना, ढाई किलो चांदी तथा 20 हजार रुपये नकद सहित लगभग 85 लाख रुपये मूल्य का सामान चोरी कर ले गए.

Add Zee News as a Preferred Source

गजेंद्र तंवर के अनुसार, वारदात रात 2 से 3 बजे के बीच हुई. सुबह करीब 10:30 बजे घटना का पता चला, जब उनकी पत्नी ने सफाई करते समय सामान बिखरा पाया. चोरी के समय गजेंद्र के बड़े भाई आशीष तंवर अपनी पत्नी के साथ पारिवारिक कार्य से पुष्कर से बाहर थे.

चोरों ने मौके का फायदा उठाते हुए घर में घुसकर गहने और नकदी पर हाथ साफ कर दिया. विशेष बात यह रही कि घटना के दौरान घर में लगे सीसीटीवी कैमरे अचानक बंद हो गए, जिससे चोरों को वारदात को अंजाम देने में आसानी हुई.

चोरी गए गहने और नकदी मुख्य रूप से आशीष तंवर के थे. सूचना मिलते ही पुष्कर थाना प्रभारी विक्रम सिंह राठौड़ पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. एफएसएल और एमओबी टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए.

वहीं पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विभिन्न टीमों का गठन कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंAjmer Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

अमन सिंह को डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव है और वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. वे राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं और उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अच्छे तरीके से प्रस्तुत करने में सक्षम हैं. करीब 3 साल के डिजिटल मीडिया अनुभव के साथ अमन ने न्यूज़ प्रोडक्शन, कंटेंट क्रिएशन और स्टोरीटेलिंग में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.