Ajmer News: राजस्थान के अजमेर में युवक पर लाठी-डंडों से हमला किया गया. बदमाशों ने कैफे के बाहर युवक से मारपीट की, जिसका वीडियो सीसीटीवी में कैद हुई. फिलहाल मामले में जांच की जा रही है.
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Ajmer News: राजस्थान के अजमेर के क्रिश्चियन गंज थाना क्षेत्र में युवक पर लाठी-डंडों से हमला करने का मामला सामने आया है. पुरानी रंजिश को लेकर बदमाशों ने कैफे के बाहर पीड़ित पर हमला कर दिया. हमले की पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हुई है. पीड़ित की ओर से क्रिश्चियन गंज थाने में शिकायत दी गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
तोपदड़ा निवासी पंकज ने बताया कि वह अपने दोस्तों से मिलने के लिए पंचशील स्थित टायर कैफे पर गया था. जैसे ही कैफे पर पहुंचा तो कुछ 5 से 6 युवकों ने उसे पर हमला कर दिया. सड़क पर गिराकर उसके ऊपर लाठी डंडों से हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल करने के बाद सभी बदमाश वहां से फरार हो गए. हमला करने वाले कुछ युवकों वह जानता है. इसकी शिकायत उसने क्रिश्चियन गंज थाने में दी है.
पीड़ित ने आरोप लगाया कि बदमाशों से उनकी पहले किसी बात को लेकर रंजिश थी लेकिन मामला सॉल्व हो चुका था. आरोपियों ने पुरानी रंजिश को बरकरार रखते हुए एक लड़की से उसकी बातचीत करवाई थी. बाद में उसे लड़की के जरिए उसे मिलने के लिए बुलाया था. कैफे पर पहुंचने पर उसके ऊपर हमला कर दिया. क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
पढ़िए राजस्थान क्राइम की एक और खबर
Dholpur News: धौलपुर के सरमथुरा थाना पुलिस ने क्षेत्र में ईनामी बदमाशों के खिलाफ चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 25 हजार रुपये के ईनामी बदमाश छोटू मीणा को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है.
बदमाश के कब्जे से पुलिस ने एक 12 बोर का अवैध तमंचा भी जब्त किया है. पुलिस की कार्रवाई के बाद बदमाशों में हड़कंप मच गया है. थाना प्रभारी कृपाल सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि करौली इलाके में कोंडर क्षेत्र के जंगलों में 25 हजार का इनामी बदमाश अवैध हथियारों सहित किसी वारदात करने की फिराक में घूम रहा है.
सूचना के आधार पर थाना प्रभारी कृपाल सिंह ने मय पुलिस जाब्ता मुखबिर द्वारा बताये उक्त स्थान पर दबिश दी और पुलिस ने घेराबंदी कर 25 हजार के ईनामी बदमाश छोटू मीणा पुत्र रायसिंह मीणा निवासी गांव बरौली थाना सरमथुरा को अवैध तमंचा सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की.
उक्त बदमाश सरमथुरा थाने में हिस्ट्रीशीटर बदमाशों में शामिल है. बदमाश छोटू मीणा पर एसपी कार्यालय द्वारा कुछ समय पूर्व करीब 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था. थाना प्रभारी कृपाल सिंह ने बताया कि क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ धरपकड़ अभियान आगे भी जारी रहेगा और गिरफ्तार किए गए बदमाश से पुलिस अन्य वारदातों के बारे में पूछताछ करने में जुट गई है. कार्रवाई के दौरान थाना प्रभारी कृपाल सिंह सहित सरमथुरा थाने का पुलिस जाब्ता मौजूद रहा.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!