Ajmer News: राजस्थान में अजमेर जिले के सावर कस्बे में बीते तीन दिनों से अज्ञात चोर गिरोह सक्रिय नजर आ रहा है. मौका देखकर ये चोरी की वारदात को अंजाम देते है. दुकानों के गल्लों से नकदी चुरा कर फरार हो जाते हैं. पीड़ित दुकानदारों ने घटना की सूचना सावर पुलिस थाने में दी है.
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Ajmer News: अजमेर जिले के सावर कस्बे में बीते तीन दिनों से अज्ञात चोर गिरोह सक्रिय नजर आ रहा है. अज्ञात चोर गिरोह दिनदहाड़े सदर बाजार, अजमेर कोटा तिराहे एवं सावर केकड़ी रोड़ पर स्थित दुकानों पर रेकी करते हैं. मौका देखकर चोरी की वारदात को अंजाम देते है. दुकानों के गल्लों से नकदी चुरा कर फरार हो जाते हैं.
जानकारी के अनुसार, रविवार को कस्बे के देवली रोड़ पर स्थित पदम कुमार जोड़ला की दुकान जय जिनेन्द्र हार्डवेयर पर अज्ञात बदमाश पहुंचा और दुकान मालिकों को सामान लेने के बहाने बातों में उलझाकर दुकान के अन्दर अन्य सामान और दिखाने के बहाने भेज देते हैं. इसके बाद दुकान पर स्थित गल्ले से नकदी चुराने का प्रयास किया लेकिन गल्ले का ताला नहीं खुलने पर असफल रहा.
सोमवार दोपहर को अज्ञात बदमाश ने रैकी करते हुए सावर केकड़ी रोड़ पर स्थित गोकुल चंद भंवरलाल भगत की दुकान पर पहुंचा, जहां पर बैठे मनोज कुमार भगत के बाथरूम करने जाने पर मौका देखकर गल्ले में रखे करीब 17 हजार रुपए लेकर फरार हो गया. दुकानदार मनोज कुमार भगत वापस दुकान पर आकर बैठा तो गल्ले से नगदी गायब मिली.
मंगलवार को दोपहर अज्ञात चोर गिरोह ने स्थानीय बस खाटू श्याम मंदिर के पास स्थित बब्लू गेन्दरिया की दुकान पर जूते चप्पल लेने के बहाने बातों में उलझाकर दुकानदार को दुकान के अन्दर भेज दिया और दुकान के गल्ले से नकदी चुराने की फिराक में था लेकिन अचानक दुकान पर काम करने वाले नौकर के आ जाने से असफल रहा है और मौका देखकर मौके से भाग छुटा. तीनों ही दुकानों पर हुई घटना के सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं.
पीड़ित दुकानदारों ने घटना की सूचना सावर पुलिस थाने में दी है. सावर कस्बे में बीते तीन दिनों से लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर दुकान मालिक सहमें हुए हैं. कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है.