अजमेर पुलिस ने स्मैक तस्कर को किया गिरफ्तार, 2.84 ग्राम अवैध पदार्थ बरामद

Ajmer News: राजस्थान के अजमेर जिले के सावर थाना क्षेत्र में मादक पदार्थ तस्करी रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने सफलता हासिल की है. पुलिस गश्त के दौरान झाड़ियों में छिपे 24 वर्षीय युवक रोहित सांसी को पकड़कर उसके पास से 2.84 ग्राम स्मैक बरामद किया. 

अजमेर पुलिस ने स्मैक तस्कर को किया गिरफ्तार, 2.84 ग्राम अवैध पदार्थ बरामद
Image Credit: Ajmer News

Ajmer News: राजस्थान के अजमेर जिले के सावर थाना क्षेत्र में मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत सावर थाना पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई. गश्त के दौरान पुलिस ने संदिग्ध परिस्थिति में झाड़ियों में छिपे एक युवक को धरदबोचा, जिसके पास से 2.84 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक बरामद हुआ.

थानाधिकारी बनवारीलाल मीणा मय जाप्ता क्षेत्र गश्त पर थे. जब पुलिस दल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सावर के पीछे पहुंचा, तभी एक युवक पुलिस को देखकर झाड़ियों की ओर भाग गया. उसकी संदिग्ध गतिविधि पर संदेह होते ही टीम ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर उसे मौके पर ही पकड़ लिया.

Add Zee News as a Preferred Source

पूछताछ में युवक ने अपना नाम रोहित सांसी पुत्र प्रहलाद सांसी, उम्र 24 वर्ष, निवासी सांसी बस्ती, सावर बताया। शुरू में वह पुलिस को भ्रमित करने की कोशिश करता रहा, लेकिन कड़ी पूछताछ के दौरान उसने स्मैक अपने पास होने की बात स्वीकार की। तलाशी में उसके पास से 2.84 ग्राम स्मैक बरामद की गई.

पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार करते हुए एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है. अब पुलिस यह जांच कर रही है कि आरोपी यह मादक पदार्थ कहां से लाया था और किन तक इसकी आपूर्ति की जानी थी.

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा (आईपीएस) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक केकड़ी शोराज मल मीणा एवं वृताधिकारी हर्षित शर्मा के पर्यवेक्षण में संपन्न हुई. सावर थाना प्रभारी बनवारीलाल मीणा के नेतृत्व में पूरी टीम ने समय पर कार्रवाई करते हुए नशे की एक बड़ी खेप को समाज में फैलने से रोक दिया. कार्रवाई में सहायक उपनिरीक्षक सरदार सिंह, कांस्टेबल छोटूराम, शिवप्रकाश, प्रदीप एवं रामेश्वर गिरी शामिल रहे.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Ajmer News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

जी राजस्थान डिजिटल राजस्थान की हर हलचल पर पैनी नज़र, सबसे सटीक, विश्वसनीय और तेज़ खबरों के लिए बने रहें. राजस्थान के आपके अपने डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ यहां पढ़ें अपने जिले की खबरें - https://zeenews.india.com/hindi/india/rajasthan खबरों के साथ जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें
Read More