अजमेर पुलिस ने निकाली आरोपियों की परेड, बाजारों की गली-गली घुमाई

Ajmer News: राजस्थान के अजमेर पुलिस ने जबरन दुकानदारों को डराकर दुकान खाली कराने और मारपीट करने वाले गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और परेड निकाली. 
 

अजमेर पुलिस ने निकाली आरोपियों की परेड, बाजारों की गली-गली घुमाई
Image Credit: Ajmer News

Ajmer News: राजस्थान के अजमेर शहर में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले आरोपियों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. कोतवाली थाना पुलिस ने जबरन दुकानदारों को डराकर दुकान खाली कराने और मारपीट करने वाले गिरोह के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया. पुलिस ने आरोपियों की शहर के मुख्य बाजार में परेड कराई, जिससे व्यापारियों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा.

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बरकत खान और सरताज के रूप में हुई है. आरोप है कि दोनों आरोपी विवादित दुकानों को खरीदने वाले लोगों से मिलकर दुकान खाली कराने का काम करते थे. इसके लिए वे गिरोह बनाकर व्यापारियों को डराने-धमकाने और मारपीट तक करने से नहीं चूकते थे. पुलिस जांच में सामने आया है कि यह गिरोह लंबे समय से ऐसे मामलों में सक्रिय था और कई लोगों को परेशान कर चुका था.

Add Zee News as a Preferred Source

थानाधिकारी दयाराम ने बताया कि शहर में अपराधियों का खौफ खत्म करना और आमजन में पुलिस का भरोसा कायम करना उनकी प्राथमिकता है. इसी के तहत आरोपियों को गिरफ्तार कर न केवल पुलिस थाने तक सीमित रखा गया बल्कि बाजार में पैदल परेड कराई गई. परेड के दौरान बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे और तालियां बजाकर पुलिस का स्वागत किया.

व्यापारियों ने कहा कि इस तरह की कार्रवाई से उन्हें बड़ी राहत मिली है. बाजार में लंबे समय से ऐसे लोगों का खौफ बना हुआ था, जो जबरन वसूली और दुकान खाली कराने का काम करते थे. पुलिस की सख्ती से अब अपराधियों के हौसले पस्त होंगे.

थानाधिकारी ने साफ कहा कि कानून तोड़ने वालों के खिलाफ पुलिस सख्ती से कार्रवाई करेगी और किसी भी व्यापारी या आमजन को डरने की जरूरत नहीं है. इस कार्रवाई के बाद शहर में चर्चा है कि पुलिस अब ऐसे गिरोहों पर पूरी तरह शिकंजा कसने की तैयारी में है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Ajmer News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

जी राजस्थान डिजिटल राजस्थान की हर हलचल पर पैनी नज़र, सबसे सटीक, विश्वसनीय और तेज़ खबरों के लिए बने रहें. राजस्थान के आपके अपने डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ यहां पढ़ें अपने जिले की खबरें - https://zeenews.india.com/hindi/india/rajasthan खबरों के साथ जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें
Read More