&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Ajmer News: अजमेर में हुई बारिश के चलते बीती रात वरुण सागर झील के नजदीक बोराज गांव के तालाब की पाल टूटने से स्वास्तिक नगर सहित आसपास की कॉलोनी में भारी जल भराव से हाहाकार मच गया. प्रशासन ने ऐहतियात के तौर पर लोगों को पहले ही सुरक्षा स्थान पर भेज दिया था लेकिन जल प्रलय के चलते लोगों के समान को और मकान को भारी नुकसान हुआ है. इसके बाद अब मुआवजे की मांग की जा रही है.
जल निकासी के प्राकृतिक स्रोतों पर समय के के अनुसार बढ़ते अतिक्रमणों के चलते अब उसी का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है हालांकि इसमें प्रशासनिक लापरवाही से से भी इनकार नहीं किया जा सकता. कुछ ऐसा ही हाल बीती देर रात अजमेर के वरुण सागर रोड स्थित शास्त्री नगर कॉलोनी के लोगों को उठाना पड़ा. जब बोराज गांव का तालाब उर्फ लोगों पर उसकी लाल टूटी और पानी का तेज बहाव अपना रास्ता तलाशते हुए स्वास्थ्य नगर सहित कई कॉलोनी से होकर गुजरा. हालांकि प्रशासनिक सतर्कता के चलते लोगों के मकान दोपहर में ही खाली करवा दिए गए थे लेकिन प्रशासन सिर्फ जान बचाने में ही सफल हो सका. लोगों के मकान और उसमें रखा सामान बुरी तरीके से प्रभावित हुआ. प्रशासनिक लापरवाही के किसी के चलते लोगों ने आज वरुण सागर रोड पर जाम कर दिया.
लोगों के भारी आक्रोश को देखते हुए आला प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और समझाइश के बाद जाम खुलवा दिया. प्रभावित लोग उचित मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे, जिस पर तत्काल प्रभाव से कलेक्टर ने सर्व टीमों का गठन कर प्रभावितों के हुए नुकसान का आंकलन कर उन्हें आपदा प्रबंधन को सहायता राशि उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया..
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Ajmer Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!