अजमेर में भारी बारिश से टूटी बोराज गांव के तालाब की पाल, कॉलोनियों में घुसा पानी, खाली करवाए जा रहे घर

Ajmer News: राजस्थान में अजमेर जिले के वरुण सागर झील के लबालब होने के बाद से लगातार चल रही उसकी चादर और पिछले 48 घंटे के दौरान शहर में हो रही बारिश के बाद नजदीक के ही बोराज गांव का तालाब लबालब हो गया. गुरुवार देर रात उसकी पाल टूटने से पानी का तेज बहाव नजदीक की कॉलोनी में पहुंच गया. स्वास्तिक कॉलोनी और 5 परम सागर रोड पर पानी ही पानी दिखने लगा.

अजमेर में भारी बारिश से टूटी बोराज गांव के तालाब की पाल, कॉलोनियों में घुसा पानी, खाली करवाए जा रहे घर
Image Credit: ajmer rain

Ajmer News: अजमेर के वरुण सागर झील के लबालब होने के बाद से लगातार चल रही उसकी चादर और पिछले 48 घंटे के दौरान शहर में हो रही बारिश के बाद नजदीक के ही बोराज गांव का तालाब लबालब हो गया. गुरुवार देर रात उसकी पाल टूटने से पानी का तेज बहाव नजदीक की कॉलोनी में पहुंच गया. स्वास्तिक कॉलोनी और 5 परम सागर रोड पर पानी ही पानी दिखने लगा.

प्रशासन को इसका आभार समय पूर्व हो गया था, जिसके चलते सिविल डिफेंस और एसडीआरएफ की मदद से पहले ही स्वास्तिक कॉलोनी के पास लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रवाना कर दिया गया था. देर रात पाल टूटने के बाद एकाएक पानी के सैलाब के चलते अलर्ट हुआ प्रदेश और प्रशासनिक तंत्र मौके पर पहुंचा और यातायात को पूर्ण रूप से रोकते हुए हालातो को काबू करने के प्रयास शुरू किये.

Add Zee News as a Preferred Source

प्रशासन की ओर से ऐहतियात के तौर पर के 300 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कर दिया गया था, जिसके चलते इस पूरे जलजले में किसी भी तरह की जनहानि सामने नहीं आई है. करीब 3 घंटे तक पानी का तांडव सड़कों पर और कॉलोनी में देखने को मिला, जिसके बाद धीरे-धीरे पानी उतारना शुरू हुआ और आनासागर झील में जाकर तब्दील हुआ.


अजमेर में पिछले 48 घंटे से हो रही बारिश ने एक बार फिर से वरुण सागर झील के आसपास रहने वाले लोगों की परेशानियों को बढ़ा दिया है. झीलों की लगातार चल रही चादर और बोराज गांव के तालाब की पाल से पानी रिसने के चलते स्वास्तिक नगर कॉलोनी में खतरा बढ़ गया है. इनको खाली करवाया गया है और मौके पर सिविल डिफेंस की टीम तैनात कर दी गई है

अजमेर में बारिश के चलते कई जगहों पर जल भराव के हालात लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गए हैं. कई जगहों पर प्रशासनिक लापरवाही सामने आई है तो कई जगहों पर लोगों के स्वार्थपूर्ण रवैया ने उनके लिए ही परेशानी खड़ी की है. वरुण सागर की चल रही चादर से लगातार हो रही पानी के निकासी से पास ही बोराज गांव का तालाब लबालब हो गया है और उसकी पाल को खतरा पहुंचाने लगा है. इसी के चलते नजदीकी वासी आवासीय कॉलोनी स्वस्तिक नगर में भी पानी लगातार बढ़ रहा है.

इस खतरे को देखते हुए आज दोपहर बाद से प्रशासन भी हरकत में आया और मौके पर सिविल डिफेंस और एसडीआरएफ की टीम को भेज कर राहत कार्य शुरू किए गए हैं. इतिहास के तौर पर प्रभावित कॉलोनी के मकानों को खाली करवाया गया है और लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने की हिदायत दी गई है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Ajmer Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sandhya Yadav

Sandhya Yadav

संध्या यादव एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 8 वर्षों का एक्सपीरिएंस है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. संध्या की मुख्य Expertise राजस्थान की क्षेत्रीय राजनीति, क्राइम, प्रशासनिक फैसलों और हाइपरलोकल खबरों की सटीक एवं इन-डेप्थ कवरेज में है. लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने वाली संध्या ने Zee News से पहले Newstrack और ETV Bharat जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल न्यूज़ संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. जमीनी खबरों की गहरी समझ रखने वाली संध्या ने राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट राजनीतिक संकट और कोविड-19 महामारी समेत कई बड़े और जटिल घटनाक्रमों की बेहतरीन कवरेज की है. आप संध्या यादव से सीधे SANDHYA.YADAV@zeemedia.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा राजस्थान की खबरों के रियल-टाइम अपडेट्स के लिए आप उनसे एक्स (https://x.com/Journosandhya) और लिंक्डइन (https://in.linkedin.com/in/sandhya-yadav-5734ba144) पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More