Ajmer News: राजस्थान के अजमेर जिले के केकड़ी में एक महिला ने एक साथ 3 बच्चियों को जन्म दिया है. 3 बच्चियों की डिलीवरी नॉर्मल हुई है.
Trending Photos

Kekri, Ajmer News: राजस्थान के अजमेर जिले के केकड़ी में कुदरत के करिश्मा का अनोखा मामला सामने आया है. यहां एक महिला ने एक साथ 3 बच्चियों को जन्म दिया है. 3 बच्चियों की डिलीवरी नॉर्मल हुई है.
वहीं, डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि मां और तीनों बच्चे पूरी तरह स्वस्थ हैं. एक साथ 3-3 खुशखबरी मिलने से परिवार खुश है. वहीं, तीन बच्चियों के एक साथ पैदा होने की खबर आग की तरह से फैल गई. इसके बाद लोग इसे कुदरत का चमत्कार मान रहे हैं.
एक साथ तीन बच्चियों के जन्म का अनोखा मामला सामने आया है. केकड़ी में महिला ने 3 बच्चियों को जन्म दिया है. सभी बच्चों की नॉर्मल डिलीवरी राजकीय जिला चिकित्सालय केकड़ी में हुई है. डॉक्टरों ने मां और तीनों बच्चों को स्वास्थ्य परीक्षण के बाद मातृ एवं शिशु ईकाइ में भर्ती करा दिया है, जिससे उन्हे और बेहतर देखभाल मिल सके.
जिला चिकित्सालय में मां और उसकी तीन नवजात बच्चियां पूरी तरह से स्वस्थ हैं. इस तरह के दुर्लभ प्रसव होने की खबर की इलाके में काफी चर्चा है.
दरअसल, पूरा मामला अजमेर जिले के केकड़ी शहर का बताया जा रहा है. यहां की रहने वाली कर्मा पत्नी मुकेश मेघवंशी उम्र 21 साल जुवाडिया मोहल्ला केकड़ी ने राजकीय जिला चिकित्सालय केकड़ी में एक साथ 3 बच्चियों को जन्म दिया है. एक साथ तीन बच्चियों के जन्म देने की खबर ने सबको चौंका दिया. इस चमत्कार का पता चलने के बाद महिला के रिश्तेदार मिलने आ रहे हैं.
वहीं, पूरे इलाके में इसकी ही चर्चा हो रही है. जानकारी के अनुसार, कर्मा मेघवंशी को प्रसव पीड़ा हुई. इस दौरान परिजन राजकीय जिला चिकित्सालय केकड़ी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद भर्ती कर लिया. कर्मा के परिजन तो अजमेर के मेडिकल कॉलेज जाने के लिए तैयार थे लेकिन स्थानीय स्टाफ ने उसे वहीं डिलीवरी कराने की सलाह दी. इसके बाद कर्मा ने एक साथ 3 लड़कियों को जन्म दिया.
डॉ. प्रीति निमेडिया ने बताया कि तीन बच्चियों का जन्म स्वाभाविक रूप से बहुत कम मामलों में देखने को मिलता है. लेकिन आधुनिक चिकित्सा और सही देखभाल के कारण यह प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी हो पाई. परिवार इस अनोखी खुशी से गदगद है. मां कर्मा ने कहा कि हम बहुत खुश हैं और वास्तव में अपने नवजात बच्चों को सुरक्षित और स्वस्थ होने के लिए धन्य महसूस करते हैं.
पिता मुकेश मेघवंशी ने कहा कि हमने कभी नहीं सोचा था कि हमें एक साथ तीन नन्हे मेहमान मिलेंगे. यह हमारे लिए किसी आशीर्वाद से कम नहीं है. प्रशासन और चिकित्सा दल ने बच्चों के स्वास्थ्य की विशेष निगरानी रखी हुई है और माता-पिता को नवजातों की देखभाल के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दिया जा रहा है.
स्थानीय लोग भी इस शुभ अवसर पर परिवार को बधाइयां दे रहे हैं. यह खुशखबरी न सिर्फ परिवार बल्कि पूरे अस्पताल स्टाफ के लिए भी यादगार बनी हुई है.