&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Ajmer News: राजस्थान के अजमेर जिले के किशनगढ़ शहर में गुरुवार को एक मनचले राशन डीलर की करतूत उसे भारी पड़ गई. आए दिन मोबाइल पर अश्लील मैसेज और हरकतों से परेशान युवती ने अपनी मां के साथ जाकर बीच बाजार में डीलर की जमकर पिटाई कर दी. घटना की चर्चा पूरे इलाके में फैल गई और देखते ही देखते मौके पर भीड़ जमा हो गई.
जानकारी के अनुसार, हाऊसिंग बोर्ड क्षेत्र निवासी एक युवती को अजमेर रोड स्थित राशन डीलर कई दिनों से मोबाइल पर अभद्र मैसेज भेजकर परेशान कर रहा था. कभी अश्लील इशारे, तो कभी अकेले मिलने के संदेश-डीलर का यह रवैया युवती की सहनशक्ति से बाहर हो गया.
पीड़िता ने बताया कि राशन डीलर अक्सर राशन देने के बहाने युवतियों से अश्लील बातें करता और गंदी हरकतें करने की कोशिश करता था. मामले को पहले तो परिवार ने नजरअंदाज किया, लेकिन जब आरोपी ने हद पार कर दी, तो युवती ने अपनी मां के साथ मिलकर कार्रवाई करने का निश्चय किया.
गुरुवार को चेतनप्रभु गेस्ट हाउस के सामने स्थित आरोपी की दुकान पर युवती और उसकी मां पहुंची. आरोपी को देखते ही युवती ने बिना देर किए थप्पड़ों की बरसात शुरू कर दी. मां ने भी बेटी का साथ देते हुए आरोपी की जमकर क्लास ली. बीच सड़क पर हंगामा होते देख आस-पास के लोग जमा हो गए और आरोपी को घेर लिया.
पीड़िता ने मदनगंज थाने मे लिखित शिकायत में आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी राशन डीलर लंबे समय से इस तरह की हरकतें कर रहा था, लेकिन शर्म और समाज के डर से कोई खुलकर सामने नहीं आ रहा था. इस घटना के बाद लोगों में आक्रोश है और सभी ने ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Ajmer News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!