Baran News : शाहाबाद में सड़क पर घूम रहे पैंथर, सेल्फी की इच्छा ले सकती है जान

Baran News : राजस्थान के बारां शाहाबाद में पैंथर दिखना अब आम बात हो गयी है, लेकिन स्थानीय लोगों को पैंथर की मौजूदगी को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता है.

Baran News : शाहाबाद में सड़क पर घूम रहे पैंथर, सेल्फी की इच्छा ले सकती है जान
Image Credit: Baran NewsSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Baran News : बारां के शाहबाद की घाटियों में एक बार फिर से पैंथर ने दस्तक दी है, जिसके चलते आए दिन पैंथर हाइवे के किनारे पत्थरों पर बैठा नजर आने लगा है. वहीं लोगों में दहशत का माहौल है और साथ ही बाइक और खुले वाहन में सफर करने वाले लोगों को पैंथर का डर बना रहता है.

वहीं दूसरी तरफ मनचले युवक जान जोखिम में डालकर पैंथर का वीडियो बनाते नजर आ रहे हे. ऐसे में प्रशासन को समय रहते लोगों की सुरक्षा की लेकर कुछ आवश्यक कदम उठाने चाहिए अन्यथा यह पैंथर आमजन के लिए जानलेवा साबित हो सकता है.

Add Zee News as a Preferred Source

आपको बता दें कि शाहबाद कस्बा घने जंगल के बीच बसा हुआ है, वही इसे छोटी काशी के नाम से भी जाना जाता है. इस क्षेत्र को पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा कंजर्वेशन रिजर्व घोषित किया था. जिसके बाद से ही क्षेत्र के लोगों में सेंचुरी बनने की खुशी दौड़ पड़ी थी.

लेकिन इसके साथ ही शाहबाद कस्बे की घाटी क्षेत्र में प्रतिदिन सुबह शाम पैंथर का मूमेंट बना होने से लोगों की आवाजाही भी बढ़ चुकी है. वही क्षेत्र के नेशनल हाईवे 27 पर पैंथर और अन्य वन्यजीव पर अकाल मौत का खतरा बना हुआ है इसको लेकर लोगों ने कई बार सुरक्षा दीवार या तार फेंसिंग की मांग भी की लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा है.

आपको बता दें कि पैंथर को रात को शिकार पसंद होता है, पेड़ों पर चढ़ने और शिकार को लंबी दूरी तक घसीटकर ले जाने में ये माहिर होते है, ऐसे पैंथर के साथ सेल्फी या उसका वीडियों बनाने की गलती ना करें. ये आपके लिये बहुत खतरनाक साबित हो सकता है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Ajmer News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

जी राजस्थान डिजिटल राजस्थान की हर हलचल पर पैनी नज़र, सबसे सटीक, विश्वसनीय और तेज़ खबरों के लिए बने रहें. राजस्थान के आपके अपने डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ यहां पढ़ें अपने जिले की खबरें - https://zeenews.india.com/hindi/india/rajasthan खबरों के साथ जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें
Read More