Beawar: कॉलेज छोड़ 20 वर्षीय अनीश बनेंगे जैन साधु, परिवार में 5 लोग पहले ले चुके हैं दीक्षा

Beawar News: ब्यावर के 20 वर्षीय युवा अनीश कांठेड़ आगामी 28 जनवरी को जैन धर्म के संयम मार्ग को अपनाते हुए दीक्षा ग्रहण कर साधु जीवन में प्रवेश करेंगे. कांठेड़ परिवार के पहले से ही 5 सदस्य संयम मार्ग पर हैं.

Beawar: कॉलेज छोड़ 20 वर्षीय अनीश बनेंगे जैन साधु, परिवार में 5 लोग पहले ले चुके हैं दीक्षा
Image Credit: Beawar News

Beawar News: जैन धर्म के संयम मार्ग को अपनाते हुए ब्यावर के 20 वर्षीय युवा अनीश कांठेड़ आगामी 28 जनवरी को बीकानेर के उदासर में जैनाचार्य राम गुरु के सान्निध्य में जैन भगवती दीक्षा ग्रहण कर साधु जीवन में प्रवेश करेंगे. अनीश ने कॉलेज और सांसारिक जीवन का त्याग कर वैराग्य मार्ग को अपनाने का निर्णय लिया है.

अनीश को दीक्षा की प्रेरणा परिवार की साध्वी बहन महाराज हर्षालीश्री सहित गुरुजनों से मिली. उनकी माता नीता कांठेड़ ने बेटे के निर्णय को समर्थन देते हुए संयम पथ पर अडिग रहने का आशीर्वाद दिया.

Add Zee News as a Preferred Source

बहन सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनीं जैन साध्वी
अनीश कांठेड़ का कहना है कि हर्षाली कोठारी उनकी बहन सॉफ्टवेयर इंजीनियर थी, जिन्होंने एडॉब में 32 लाख रुपये सालाना पैकेज छोड़ सांसारिक जीवन त्याग कर दिसंबर 2024 में जैन साध्वी बनीं. ये देख मैंने भी संत बनने का निश्चय किया.

कल निकलेगा भव्य वरघोड़ा
अनीश के सम्मान में 26 जनवरी को सुबह 8:15 बजे लोकाशाह नगर स्थित उनके निवास से भव्य वरघोड़ा निकाला जाएगा, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ समता भवन पहुंचेगा. वरघोड़े में जैन व जैनेतर समाज के बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे.

बहुमान समारोह
सोमवार दोपहर 12:15 बजे जैन जवाहर भवन में मुमुक्षु अनीश का बहु मान एवं अभिनंदन समारोह आयोजित होगा. दीक्षा महोत्सव में भाग लेने के लिए ब्यावर से 251 श्रद्धालुओं का जत्था उदासर के लिए रवाना होगा.

जैन समाज में उत्साह
यह दीक्षा अनीश को व्यसन मुक्ति के प्रणेता जैनाचार्य प्रवर रामलालजी महाराज (रामगुरु) प्रदान करेंगे. इस दीक्षा महोत्सव को लेकर ब्यावर के साथ देशभर के जैन समाज में उत्साह का माहौल है.

दीक्षा महोत्सव से पहले 24 जनवरी को ब्यावर के विनोद नगर स्थित जैन जवाहर भवन के नानेश रत्नम हॉल में मुमुक्षु अनिष्क के दीक्षा महोत्सव का विधिवत शुभारंभ हुआ था.'संयम शुभारंभ महोत्सव एवं कुंकुम समारोह' में नगर और प्रदेश के विभिन्न इलाकों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आए.

5 लोग परिवार में ग्रहण कर चुके हैं दीक्षा
अनीश कांठेड़ के पिता प्रेमचंद कांठेड़ का देहांत हो चुका है और मां नीता काठेड़ समाज के कार्यक्रमों में जुड़ी रहती हैं। एक बहन की शादी हो गई है और दूसरी बहन साध्वी बन चुकी है. इसके अलावा मौसी भी जैन साध्वी बन चुकी हैं. उल्लेखनीय है कि कांठेड़ परिवार के पहले से ही 5 सदस्य संयम मार्ग पर हैं.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Beawar Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sneha Aggarwal

Sneha Aggarwal

मैं स्नेहा अग्रवाल जी राजस्थान न्यूज में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हूं और राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज़ पर पकड़ रखती हूं. क्राइम और कल्चर की खबरों में दिलचस्पी है. मुझे डिजिटल मीडिया का करीब 4 साल का साल का अनुभव है. इससे पहले मैं ZeeBihar में अपनी सेवाएं दे चुकी हूं. 4 साल के जर्नलिज्म करियर में लोकल, क्राइम, हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वायरल और लाइफस्टाइल बीट पर काम किया है. मैंने यहां पर राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, ऑपेरशन सिंदूर समेत कई बड़े ईवेंट्स कवर किए हैं.
Read More