Rajasthan Crime News: राजस्थान के ब्यावर से मारपीट की वीडियो वायरल हो रही है. जहां पर एक दुकान पर कार्यरत युवक के साथ चार-पांच जनों के द्वारा मारपीट सीसीटीवी में कैद हो गया है.
&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Beawar Crime News: राजस्थान के बयावर से मारपीट का एक वीडियो बहुत वायरल हो रहा है. जहां के समीपवर्ती जवाजा कस्बे में एक दुकान पर कार्यरत युवक के साथ चार-पांच जनों ने मारपीट कर दी. जिसके बाद दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में घटनाक्रम कैद हो गया. वीडियो में देखा जा सकता है कि आरके यूनिक क्लॉथ के सेल्समैन चंद्रपालसिंह पुत्र स्वर्गीय लक्ष्मणसिंह निवासी जस्साखेडा को पिस्तौल के आकार जैसी चीज तानकर और लोहे के पाइप से डराया जा रहा है. पुलिस ने दिनदहाड़े घटित इस वारदात को गंभीरता से लेते हुए एक युवक को डिटेन किया तथा अन्य की तलाश शुरू कर दी है.
क्या बोले जवाजा थानाधिकारी?
जवाजा थानाधिकारी महादेव प्रसाद के अनुसार रविवार शाम जवाजा बस स्टैंड पर स्थित आर के यूनिक क्लॉथ कपड़े की एक दुकान में अचानक चार-पांच युवक घुसे और वहां कार्यरत चंद्रपाल सिंह को पकडक़र बाहर ले गए. लोहे के पाइप से डराते हुए दिख रहा है, हालांकि पुलिस का कहना है कि एक युवक के हाथ में पिस्तौल जैसी वस्तु दिखाई दे रही है. लेकिन ये पिस्तौल नहीं एक लाइटर है. इसके अलावा एक अन्य युवक भी हाथ में लोहे का पाइप लेते हुए मारपीट करने को उतारू हो रहा है.
पीड़ित की रिपोर्ट पर मुकदमा हुआ दर्ज
पुलिस ने पीड़ित चंद्रपाल सिंह की रिपोर्ट पर चार-पांच जनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. पुलिस ने वीडियो में नजर आ रहे एक युवक को डिटेन कर लिया है. पुलिस का कहना है कि दो परिवारों में जमीनी विवाद है. दुकान में युवक अकेला था और अचानक चार-पांच जने उग्र होते हुए घुसे और उसे खींचकर बाहर ले गए. बाहर भीड़ ज्यादा होने से युवक भाग गए. दुकान में युवक के साथ मारपीट भी हो रही है. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!
रिपोर्टर - दिलीप चौहान